A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

नागपुर शहर के 17 पानी टंकियों से जलापूर्ति प्रभावित रहेगी

20250915 193734 +++ वंदेभारतलाइवटीव न्युज, नागपुर 16 सितंबर 2025 ++

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार 900 मिमी• फीडर और ओमनगर फीडर से कल बुधवार 17 सितंबर 2025 को जलापूर्ति बाधित रहेगी। इससे शहर के 17 पानी की टंकियों से जुड़े हुए क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित हो सकती है। जानकारी के अनुसार कल बुधवार 17 सितंबर को सुबह के 10 बजे से लेकर गुरुवार 18 सितंबर सुबह 10 बजे तक जलापूर्ति बंद रखी जायेगी। प्राप्त जानकारी अनुसार नागपुर शहर के दस नंबर पुलिया नाले पर नये अमृत फीडर को मौजूदा फीडर से जोड़ने के लिए 2 यूनिट का इंटर कनेक्शन कार्य किया जायेगा। जानकारी अनुसार लाल गोदाम चौक तथागत चौक पर पुराने नारी फीडर पर एंड प्लेट लगाने का काम भी किया जाना है जिसके कारण निर्धारित अवधि में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। जलापूर्ति प्रभावित पानी टंकिया-: नारा नासुप्र पानी टंकी, जरीपटका पानी टंकी, नारा पानी टंकी, बस्तरवाड़ी अ,ब,2 पानी टंकी, चप्पल कारखाना डायरेक्ट टैपिंग, जसवंत डायरेक्ट टैपिंग, गमदूर डायरेक्ट टैपिंग, बेझनबाग पानी टंकी, इंदोरा पानी टंकी 1,2, नासुप्र पानी टंकी, उप्पलवाड़ी , बिनाकी अस्तित्व 1,2 पानी टंकी ।।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!