A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्रसड़क परिवहन

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी ने नवनिर्मित रामनगर फ्लाईओवर का उद्घाटन किया

20250928 101003
++++++ नागपुर, सोमवार 29सितंबर 2025 +++++++
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी आज सोमवार 29 सितंबर को नागपुर शहर के रामनगर नवनिर्मित फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। रामनगर न नवनिर्मित फ्लाईओवर कामठी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के यातायात के लिए महत्वपूर्ण है। फ्लाईओवर उद्घाटन के अवसर पर नागपुर के पालक मंत्री एवं महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले जी, पूर्व राज्यमंत्री सुलेखा कुंभारे जी, राज्यमंत्री आशीष जायसवाल जी, पूर्व विधायक टेकचन्द सावरकर जी, भी उपस्थित रहे। 20250929 144011 कामठी और आसपास के क्षेत्रों के साथ ही ड्रैगन पैलेस को जोड़ने वाला यह रामनगर नवनिर्मित फ्लाईओवर स्थानीय निवासियों के लिए विकास का ऐतिहासिक बना गया है। नवनिर्मित फ्लाईओवर परियोजना नागपुर जबलपुर राजमार्ग क्रमांक 07 , नागपुर कोलकाता राजमार्ग क्रमांक 53, कामठी कुही राज्य मार्ग क्रमांक 27 को भी आपस में जोड़ेगी। नवनिर्मित रामनगर फ्लाईओवर नागपुर शहर कामठी और ग्रामीण क्षेत्रों के यातायात को सरल बनाने मे सहायक होगी। इस फ्लाईओवर के निर्माण पूर्ण हो जाने से घोरपड़ क्षेत्र स्थित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध ड्रैगन पैलेस मंदिर तक पहुंच पाने में भी सुविधाजनक होगा। भारी वाहन भी इस नवनिर्मित फ्लाईओवर मार्ग से गुजर सकेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी और नागपुर के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले जी ने विकास कार्यों के जरिए कामठी शहर को भी एक नई दिशा देने के साथ ही स्वच्छ सुंदर शहर के रूप में देखने का स्वन देखा था। फ्लाईओवर उद्घाटन के अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी ने कहा कि सुलेखा कुंभारे ने भी ड्रैगन पैलेस जैसी ईमारतें बनाकर कामठी शहर को प्रसिद्ध कर विकास मे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई है। नितिन गडकरी जी और चंद्रशेखर बावनकूले जी ने कामठी शहर के विकास पर नजर रखते हुए कामठी को एक नये शहर की शुभकामनाऐं भी दी। नवनिर्मित फ्लाईओवर उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और कामठी के नागरिक भी उपस्थित रहे।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!