उत्तर प्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले की

पति, और दो बेटों, नातियों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भागी 45 बर्षीय महिला

झांसी से कपिल शर्मा की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के झांसी में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां दो बच्चों की दादी (45 साल) को 35 साल के शख्स से प्यार हो गया. दादी पर प्यार की ऐसी खुमारी चढ़ी कि वो अपने पति, दो बेटों, नातियों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई. पुलिस ने पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

Screenshot 20251004 193046 Facebook

ये घटना झांसी के कोतवाली कस्बा मऊरानीपुर क्षेत्र के ग्राम स्यावरी निवासी कामता प्रसाद ने बताया कि ढाई साल पहले उसकी पत्नी मध्य प्रदेश के भिंड में ईंट भट्टों पर काम करने गई थी. इस दौरान उसकी मुलाकात ग्राम बिहुनी थाना राठ जिला हमीरपुर के रहने वाले अमर सिंह प्रजापति से हुई.

काम करने के दौरान दोनों के बीच बातचीत होने लगी और धीरे-धीरे ये बातचीत प्यार में बदल गई. इन दोनों के प्रेम प्रसंग की ये बात जब कामता प्रसाद को लगी तो वो अपनी पत्नी को घर वापस ले आया लेकिन, फिर भी प्यार में पागल दादी नहीं मानीं.

घर आने के बाद भी वो चोरी-छिपे मोबाइल पर बातचीत करने लगी. प्यार में वह इतनी अंधी हो चुकी थी कि उसने पति, बेटे, बहू और नातियों की भी चिंता नहीं की. इस बीच जब महिला का पति अपने बेटे के इलाज के लिए झांसी गया तो वो मौका पाकर घर में रखे गहने व नगदी लेकर प्रेमी के साथ भाग गई.

पति ने बताया कि उसने कई बार अपनी पत्नी को फ़ोन पर बात करते हुए भी देखा है. मना करने के बाद भी वो नहीं मानी थी. पीड़ित पति ने अब इस मामले में कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई हैं. पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. इस मामले में आगे की जांच की जा रही है. पुलिस ने इस संबंध में आसपास को लोगों से भी बात की है.

Back to top button
error: Content is protected !!