
+++++++ नागपुर, गुरूवार 09 अक्टूबर 2025 +++++++
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी आज गुरूवार को नागपुर पहुंचे । मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने नागपुर मे एआईएमएस, न्यु हेल्थ सिटी हॉस्पिटल, तथा गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किए गए बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने डाक्टरों से बच्चों के चल रहे इलाज पर पूरी जानकारी प्राप्त बच्चों के परिजनों से भी बातचीत की।
मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने इस दौरान मीडिया से चर्चा में कहा कि राज्य सरकार सभी पीड़ित बच्चों और उनके परिजनों के साथ खड़ी है बच्चों के इस हालत के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जायेगी उनहें छोड़ा जायेगा।मुख्यमंत्री जी ने कहा मेडिकल रिपोर्ट से यह पता लगता है कि जब बच्चे निजी मेडिकल कॉलेजों या निजी चिकित्सालयों मे इलाज करवाकर घर वापस लौटते है तो लैब के परिणाम और अस्पताल के रिकॉर्ड यह बताते हैं कि समस्या इलाज के समय पर दी जाने वाली दवाओं मे है। मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने आगे कहा कि बच्चों को इलाज के समय पर दी जाने वाली दवाईयों में निर्माण संबंधी कमियां हैं। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जैसे ही हमें तमिलनाडु से निर्माण संबंधी रिपोर्ट मिली उन दवाओं पर हमने तुरंत ही रोक लगवा दिया और दवाईयों को जब्त भी कर लिया गया। सरकार दोषियों को छोड़ेगी नहीं।













