A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की कार्रवाई — 45 लीटर महुआ शराब एवं 10.38 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार..

IMG 20251009 WA0021 1

उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार तथा अधीक्षक, उत्पाद श्री सौरभ तिवारी के पर्यवेक्षण में प्राप्त गुप्त सूचना के आलोक में दिनांक 09 अक्टूबर, 2025 को उत्पाद विभाग की टीम द्वारा आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बास्को नगर में छापेमारी की गई।

छापेमारी के क्रम में राशन दुकान एवं झोपड़ी से कुल 45.00 लीटर अवैध महुआ शराब तथा 10.38 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई, जिसे विधि सम्मत रूप से जब्त किया गया है। इस दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं —
1️⃣ रामचंद्र लोहार
2️⃣ जगदीश लोहार

दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

अवैध मद्य निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध जिले में उत्पाद विभाग द्वारा निरंतर विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!