A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशराजस्थानसड़क परिवहनसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

जिला कलक्टर के निर्देश पर दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य विभाग ने लिए नमूने

मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम के लिए विशेष अभियान

IMG 20251009 WA0026 IMG 20251009 WA0029 IMG 20251009 WA0027 IMG 20251009 WA0030डीडवाना-कुचामन  जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत के निर्देश पर 6 अक्टूबर 2025 से 19 अक्टूबर 2025 तक जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नरेंद्र चौधरी ने बताया कि दिवाली के त्यौहार के नजदीक होने पर आमजन में खाद्य पदार्थ एवं मिठाईयां की खपत बढ़ जाती है, जिला कलक्टर डॉ खड़गावत के निर्देश पर खाद्य निर्माण इकाइयों प्रोसेसिंग यूनिट थोक विक्रेताओं और वितरक फर्मो से दूध एवं दूध से निर्मित मिठाइयां ,मावा, घी तेल और नमकीन एवं मसाले के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 

उन्होंने बताया कि गुरुवार को अभियान के तहत नावां में स्थित मारोठ कस्बे में मुकेश दूध डेयरी से भैंस का दूध , बाल किशन डेयरी से गाय का दूध एवं चिलिंग सेंटर से दूध के नमूने लिए गए हैं इन नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला अजमेर में जांच हेतु भिजवाए गए, रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी ।

कारवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबूलाल ने बताया कि दिवाली त्यौहार के मद्देनजर सभी खाद्य कारोबारकर्ता को खाद्य सामग्री उच्च क्वालिटी, पैकेजिंग दिनांक एवं उपयोग दिनांक तथा खाद्य पदार्थों को ढक कर रखें एवं साफ सफाई का ध्यान रखें एवं अपने खाद्य लाइसेंस को अपने प्रतिष्ठान पर लगा कर रखें,

उक्त कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबूलाल एवं सहायक कर्मचारी राजू राम उपस्थित रहे।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!