
वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत पेपर ++++++ छत्तीसगढ, शुक्रवार 10 अक्टूबर 2025 ++++++
प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ कांग्रेस पार्टी अब 50 वर्ष से कम आयु वर्ग के युवाओं को जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त करेगी। जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया है कि संगठन सृजन प्रक्रिया में पचास प्रतिशत युवाओं को प्रतिनिधित्व दिया जायेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ के बिलासपुर दौरे पर पहुंचे छग कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष दीपी बैज ने उक्त बातें कही हैं। दीपक बैज ने कहा कि जिलाध्यक्षों की नियुक्ती में कोई भी गुटबाजी नहीं चलेगी और न किसी भी नेता की व्यक्तिगत पसंद ली जायेगी। यहां पर केवल कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जुड़े हुए समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्व दिया जायेगा। उन्होने कहा कि नियुक्तियों में जातिगत समीकरण का भी ख्याल रखा जायेगा। जानकारी अनुसार छग कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज 09 अक्टूबर को अपने निजी प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होनें मीडिया से बातचीत की। छग प्रदेश में जिला कांग्रेस कमेटी के शहरी एवं ग्रामीण अध्यक्ष पद के लिए भी चयन होगा। इसके लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर 17 नेताओं को पर्यवेक्षक भी नियुक्त किया है। दीपक बैज ने कहा कि छग प्रदेश मे जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं मे भारी उत्साह का माहौल बना हुआ है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से नियुक्त 17 से भी अधिक पर्यवेक्षक विभिन्न जिलों मे अलग अलग जायेंगे। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से मिलकर रायशुमारी भी करेंगे। दीपक बैज ने कहा कि जिलाध्यक्षों की नियुक्ति मे जातिगत सामाजिक समीकरणों का भी ख्याल रखा जायेगा । जिन जिलों में आदिवासी ओबीसी सामान्य तथा अन्य वर्गों की संख्या अधिक होगी वहां पर उसी के अनुसार नियुक्ति भी की जायेगी। जिससे समाज के हर वर्ग को संगठित मे अवसर मिल सके। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्षों के पद के लिए आवेदन पर्यवेक्षकों के पास जमा किए जायेंगे। जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी ने आवेदन पत्रों का नया प्रारूप भी जारी किया है। जिसमें कई बिंदु हैं पर दो महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष रूप से जानकारी मांगी गई है। जिसमें पहला बिंदु आपराधिक प्रकरण से संबंधित है जिसके अनुसार यदि कोई भी आवेदक पर कोई आपराधिक मामला दर्ज है तो उसे पूरा विवरण देना होगा। दूसरा बिंदु पार्टी निष्कासन से संबंधित है यदि किसी आवेदक को भूतकाल मे पार्टी से निष्कासित किया गया है तो उसे भी इसकी पूरी सही जानकारी देनी होगी। कांग्रेस पार्टी अब साफ सुथरी राजनीतिक छवि वाले नेताओं को संगठनात्मक जवाबदारी देना चाह रही है।आवेदन पत्र में आवेदक से उसकी राजनीतिक छवि की सामान्य जानकारी भी मांगी हैजिसमे यह पूछा गया है कि उसने अभीतक किन किन पदों पर काम किया है। समाज मे उनका जनाधार कितना मजबूत है। जानकारी अनुसार संगठनात्मक भूमिका में यह भी बतलाना होगा कि आवेदक ने किस स्तर पर पार्टी के लिए काम किया है। जैसे कि ब्लाॅक, जिला या प्रदेश स्तर पर। आवेदकों को आवेदन पत्र तय समय सीमा के अंदर पार्टी पर्यवेक्षकों को देना होगा। पर्यवेक्षक इन आवेदनों की जांच करके योग्य आवेदकों की सूची तैयार करेंगे जिसे कि आगे की कार्रवाई के लिए राज्य नेतृत्व के पास भेजा जायेगा। इसी क्रम मे 10 से 12 अक्टूबर तक जिले मे संगठनात्मक बैठकें भी रखीं जायेंगी। बैठकों में ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों से रायशुमारी की जायेगी।





