
वंदेभारतलाइवटी न्युज/ समृद्धभारत पेपर
+++++ नागपुर, शुक्रवार 10 अक्टूबर 2025 ++++++++
आज शुक्रवार 10 अक्टूबर को नागपुर में मराठा आरक्षण को लेकर जारी किए गए जीआर के खिलाफ सकल ओबीसी महा मोर्चा ने महारैली निकाली। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार दो सितंबर को जारी किए गए जीआर को रद्द करने की मांग को लेकर यह महा मोर्चा नागपुर के यशवंत स्टेडियम से शुरू होकर मोर्चा संविधान चौक पर समाप्त किया गया।
ओबीसी महा मोर्चा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस पार्टी नेता विजय वडेट्टीवार की अगुवाई में आयोजित इस महा मोर्चे में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर मोर्चे का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि हम मराठा आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं परन्तु हम किसी को भी ओबीसी वर्ग के अधिकारों में दखल नहीं देने देंगे। महा मोर्चा में विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में ओबीसी बंधु सामाजिक कार्यकर्ता संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। महा मोर्चे में शामिल हुए लोगों ने यह आरोप भी लगाया कि मराठा समुदाय को कुनबी प्रमाण पत्र देने से सरकार का फैसला सीधे सीधे ओबीसी आरक्षण का अतिक्रमण करना है। उन्होनें यह मांग की जीआर को रद्द कर दिया जाए। ओबीसी के आरक्षण अधिकारों को बनाए रखा जाए। महाराष्ट्र राज्य के ओबीसी समुदाय ने आज नागपुर मे एक भव्य महा मोर्चा निकाला। जिसमे सुबह से ही नागपुर पुलिस ने यातायात व्यवस्था के लिए विशेष उपाय भी किए थे। महा मोर्चा के आयोजकों ने शांतिपूर्ण तरीके और अनुशासित होकर मोर्चा निकालने के लिए अपील भी की । ओबीसी वर्ग के नेताओं का कथन है कि राज्य सरकार के दो सितंबर के सरकारी आदेश से ओबीसी आरक्षण की राशि कम हो जाने की भी संभावना बनती है। शंका जताई जा रही है कि इससे ओबीसी वर्ग की शिक्षा नौकरी राजनीतिक आरक्षण पर भी असर हो सकता है। विभिन्न संगठनों सामाजिक कार्यकर्ताओं शिक्षा क्षेत्र के लोग, राज्य के पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों, ओबीसी संगठनों ने भी इस महा मोर्चे का समर्थन किया है। महा मोर्चे से राजनीतिक गलियारों में चर्चा उठने लगी कि नागपुर में यह मोर्चा महाराष्ट्र राज्य मे ओबीसी वर्ग के आन्दोलन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर भी साबित हो सकता है।





