A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

आत्मा योजना के तहत जिले के 50 कृषकों का दल 7 दिवसीय अंतर्राज्यीय भ्रमण पर रवाना

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

IMG 20251010 WA0017

डीडवाना-कुचामन  जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत के निर्देश पर आत्मा योजना के अंतर्गत जिले के कृषकों का दल शुक्रवार को 7 दिवसीय भ्रमण पर रवाना हुआ। कृषकों के दल को अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहनलाल खटनावलिया एवं कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक हरिओम सिंह राणा ने जिला कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर विभाग के संयुक्त निदेशक ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ खड़गावत ने जिले के किसानों को कृषि की उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए थे, इसी के तहत जिले के 50 कृषकों का दल को सात दिवस के भ्रमण पर भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि कृषकों का दल आगामी सात दिनों तक हरियाणा, चंडीगढ़ एवं हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती, जैविक कृषि, फसल विविधीकरण, जल संरक्षण, उद्यानिकी एवं कृषि आधारित उद्योगों के सफल मॉडल स्थलों विभिन्न कृषि विज्ञान केंद्रों, कृषि विश्वविद्यालयों एवं अनुसंधान संस्थानों का अवलोकन करेगा।

हरिओम सिंह राणा, संयुक्त निदेशक कृषि ने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य कृषकों को नई तकनीकों से परिचित कराना,आत्मनिर्भर खेती को बढ़ावा देना एवं प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूकता लाना है।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ने सभी कृषकों को सुरक्षित एवं सफल अध्ययन भ्रमण हेतु शुभकामनाएँ दी ।

Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!