A2Z सभी खबर सभी जिले कीअजमेरअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनराजस्थानसमाचारस्थानीय समाचार

टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 3.0 की बैठक आयोजित

तंबाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों को जन-जन तक पहुंचाने, तम्बाकू उत्पादों से ग्रसित लोगों को इससे छुटकारा दिलवाने के लिये सहायता के उद्देश्य

IMG 20251010 WA0020

डीडवाना-कुचामन जिले में  टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 3.0 की बैठक शुक्रवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहनलाल खटनावलिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। 

बैठक में तम्बाकू मुक्त अभियान के क्रियान्वयन एवं गतिविधियों पर चर्चा की गई । इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ने अभियान के तहत तंबाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों को जन-जन तक पहुंचाने, तम्बाकू उत्पादों से ग्रसित लोगों को इससे छुटकारा दिलवाने के लिये सहायता, समस्त राजकीय संस्थाओं व शिक्षण संस्थाओं को तम्बाकू मुक्त करवाने, समस्त ग्राम पंचायतों को तम्बाकू मुक्त करने के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने शिक्षण संस्थाओं के 100 मीटर के दायरे में तम्बाकू उत्पाद बेचने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, तम्बाकू नियंत्रण संबंधी कानून (COTPA Act, 2003) का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने तथा तम्बाकू उत्पादों की अवैध बिक्री, विज्ञापन एवं प्रोमोशन पर निगरानी रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

इस दौरान बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नरेंद्र चौधरी, अतिरिक्त चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय शर्मा, पीएमओ अजीत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह देथा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!