A2Z सभी खबर सभी जिले कीअजमेरअन्य खबरेकोटाङीङवाणा-कुचामनजयपुरदेशराजस्थान

जिले में पट्टे विहीन राजकीय विद्यालयों के शीघ्र बनेंगे पट्टे

जिला कलक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों व प्रिंसिपल की वीसी के माध्यम से बैठक लेकर दिये निर्देश

IMG 20251010 WA0026 2डीडवाना-कुचामन  जिले के पट्टे विहीन राजकीय विद्यालयों के पट्टे शीघ्र ही जारी किये जायेंगे, इस संबंध में जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत ने शुक्रवार को वीसी के जरिये शिक्षा विभाग के अधिकारियों व समस्त प्रिंसिपल की बैठक लेकर निर्देश दिए है। 

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहनलाल खटनावलिया ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देश पर जिले के ऐसे राजकीय विद्यालय जिनको भूमि आवंटित है परंतु अभी तक उनके पट्टे नहीं बनाये गए हैं उनके शीघ्र ही पट्टे जारी किये जायेंगे। इस संबंध में जिले के सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों एवं प्रिंसिपल को आवश्यक कार्यवाही पूरी कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए है।

इस दौरान बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने पात्र विद्यार्थियों का पालनहार योजना के तहत आवेदन कराने एवं उनका सत्यापन कराने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

इस दौरान बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) अजीत सिंह देथा, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) सूबे सिंह, तहसीलदार ओमप्रकाश मेव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी से जुड़े रहे।

Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!