A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनराजस्थानसीवान

जिले के आकार में विस्तार का क्रम जारी

मिनी सचिवालय के लिए 8.20 हैक्टेयर भूमि आवंटित, जिला कलक्टर ने जारी किये आदेश

डीडवाना-कुचामन, जिले के आकार में विस्तार का क्रम लगातार जारी है इसी में एक कदम और जुड़ गया है।
इसी क्रम में शुक्रवार को जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत ने जिला मुख्यालय पर मिनी सचिवालय एवं सर्किट हाउस के निर्माण के लिए भूमि आवंटन के आदेश जारी किये है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहन लाल खटनावलिया ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ खड़गावत ने जिले में स्कूलों,खेल मैदान,सार्वजनिक श्मशान एवं राजकीय कार्यालयों सहित जनसुविधाओं के विकास के लिए शीघ्र भूमि आवंटन करने के निर्देश प्रदान किये थे। इसी के तहत उपखंड अधिकारी डीडवाना से प्राप्त प्रस्ताव पर जिला कलक्टर ने त्वरित कार्यवाही कर मिनी सचिवालय के लिए ग्राम मण्डाबासनी, तहसील डीडवाना के खसरा नम्बर 1506/913 रकबा क्रमश: 8.20 हैक्टेयर, तथा 2.18 हैक्टेयर भूमि का तथा सर्किट हाउस के लिए ग्राम शेखाबासनी, तहसील डीडवाना में खसरा नंबर 360 रकबा 2.46 हैक्टेयर भूमि में से 1.8818 हैक्टेयर भूमि का आवंटन राजस्थान भू – राजस्व ( स्कूलों, कॉलेजों, चिकित्सालयों, धर्मशालाओं, सार्वजनिक उपयोग के अन्य भवन निर्माणार्थ अनाधिवासित राजकीय कृषि भूमियों का आवंटन) की शर्तों के अंतर्गत पुलिस विभाग को किया गया है।

उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर डॉ खड़गावत के निर्देशन में जिले में जिस भी राजकीय विभाग, कार्यालय, तथा विद्यालयों के पास भवन निर्माण एवं खेल मैदान के लिए भूमि नहीं उनको भी प्रस्ताव प्राप्त होते ही शीघ्र ही भूमि आवंटित की जायेगी। जिससे जिले में जनसुविधाओं का विस्तार हो सकेगा और आमजन को सुविधा मिल सके।

Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!