
वंदेभारतलाइवटीवी न्युज/ समृद्धभारत पेपर +++++++ नागपुर, शनिवार 11 अक्टूबर 2025 +++++
दिगंबर जैन परंपरा के सर्वोच्च वंदनीय आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं वर्तमान संघ नायक आचार्य श्री समयसागरजी महाराज के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक महोत्सव मध्य नागपुर समिति के द्वारा 12 अक्टूबर रविवार को शाम 06:30बजे नागपुर के रेशमबाग स्थित सुरेश भट्ट सभागृह में “एक शाम गुरूवर के नाम” महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के के माध्यम से जैन संत विश्व वंदनीय आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज जी के द्वारा चलाए जा गए अभियान ” चलो लौट चलो इंडिया से भारत की ओर” को लेकर नागरिकों में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया जायेगा। शुक्रवार को इस आशय की जानकारी आयोजन समिति के द्वारा दी गई। महोत्सव के दौरान प्रसिद्ध गायक रूपेश जैन(इंदौर), एवं उनके साथियों के द्वारा “एक शाम गुरूवर के नाम” महोत्सव मे प्रस्तुति दी जायेगी।










