A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधार्मिकनागपुर

सुहागिन माताओ, बहनों ने उमंग उत्साह से मनाया करवाचौथ व्रत पर्व

20251010 093917वंदेभारतलाइवटी न्युज/ समृद्धभारत पेपर +++++ नागपुर, शनिवार 11 अक्टूबर 2025 ++++++++
कल शुक्रवार 10 अक्टूबर कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि पर देशभर में सुहागिन माताओं, बहनों करवाचौथ व्रत उत्साह पूर्वक मनाया। नागपुर शहर में भी करवाचौथ व्रत का यह पर्व उमंग उत्साह श्रद्धापूर्वक माताओं और बहनों ने मनाया। करवाचौथ व्रत पूजन के सुहागिन माताओं बहनों ने पहले से अपनी तैयारी की हुई थीं। कल करवाचौथ के दिन सुहागिन माताओं बहनों ने अपने पतिदेव की दीर्घायु और सुखमय जीवन के लिए दिनभर व्रत उपवास किया। विवाहित महिलाओं के द्वारा मनाया जाने वाला यह पर्व समृद्ध सांस्कृतिक महत्व भी है। इस दिन सुहागिन माताएं बहनें पारंपरिक रूप से सजती है परिधान धारण करती हैं। माताएं बहनें अपने हाथों में मेंहदी लगवाकर उत्सव मनाती हैं। दिनभर व्रत उपवास करने के बाद रात्रि में चंद्रोदय होने पर चंद्रदेव को अर्ध्य देकर पूजा वंदना कर व्रत खोलती हैं। करवाचौथ के दिन घरों के साथ साथ बाजारों में भी रौनक रही, इस अवसर पर बाजारों मे खूब भीड़ रही। करवाचौथ पर्व के दिन पूजा सामग्री फल मिठाई सौन्दर्य प्रसाधन की दुकानों पर माताओं बहनों की खूब भीड़ रही। माताओं बहनों ने खूब श्रदधा भक्ति उमंग उत्साह के साथ करवाचौथ व्रत पर्व मनाया और ईश्वर से अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!