A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

फर्जी चालान मैसेजस से सावधान रहें ।

फर्जी लिंक पर क्लिक करने से खाते पैसै लूटे जा सकते हैं

20251010 093917 1वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत पेपर
++++++ नागपुर, शनिवार 11 अक्टूबर 2025 +++++
वाहन चालकों के मोबाईल फोन पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने संबंधी फर्जी चालान के मैसेजस इन दिनों आ रहें हैं। कुछ लिंक ऐसे भी आते हैं लिंक पर पर क्लिक करने पर बैंक खातों से पैसे लूटे जा सकते हैं। इन फर्जी चालान वाले मैसेजों से सावधान रहना चाहिए। जानकारी अनुसार कुछ वाहन चालकों के मोबाईल फोन पर ऐसे भी मैसेजस आ रहें हैं जिनमे कि यातायात नियमों के उल्लंघन की जानकारी दी जाती है और अधिक जानकारी के लिए कार्यालय से संपर्क साधने के लिए भी कहा जाता है। इन मैसेजों के बीच में लिंक भी दिए जाते हैं और यदि वाहन धारक भूल से भी दिए गए इन लिंक पर क्लिक कर दे तो फिर उनके बैंक खातों से पैसे भी गायब हो सकते हैं। इस विषय में प्रादेशिक परिवहन अधिकारी नागपुर ग्रामीण विजय चव्हाण जी ने कहा कि आरटीओ की तरफ से वाहन डॉट एनआईसी के माध्यम से ही वाहन धारकों को मैसेजस दिए जाते हैं। इसके अतिरिक्त वाहन की बेवसाइट पर जाकर भी चालान की जानकारी ली जा सकती है। किसी प्रकार की लिंक पर क्लिक करने से बचने के लिए और समस्या हो तो आरटीओ मे जाकर स्वयं जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वाहन धारक चालक फर्जी लिंक मैसेजसों से सावधान रहें। किसी अनजाने लिंक मैसेजस को अनदेखा करें।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!