
वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत पेपर +++++++ नागपुर, शनिवार 11 अक्टूबर 2025 +++++++
प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्रालय शैक्षणिक सत्र 2026-27, में कक्षा तीसरी से ही स्कूलों के सिलेबस में एसआई को शामिल करने की तैयारी में है। सीबीएसई इसके लिए कोर्स फ्रेमवर्क भी तैयार कर रहा है। स्कूल एजुकेशन सेकेट्ररी संजय कुमार के अनुसार पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत टीचर्स एसआई टूल्स की मदद से लेसन पलान भी तैयार कर रहे हैं। फिलहॉल देशभर के अठारह हजार से अधिक सीबीएसई स्कूलों मे कक्षा छठवीं से एसआई को स्किल सब्जेक्ट के रूप में अध्ययन कराया जा रहा है।इसके लिए पंद्रह घंटे का एक मॉड्यूल भी है। वहीं पर कक्षा नौवीं से लेकर बारहवीं तक एसआई एक ऑप्शनल सब्जेक्ट के रूप में शामिल है।










