A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशधार्मिकनागपुरमहाराष्ट्र

दूरदर्शन पर एक नये स्वरूप में देखने को मिलेगा महाभारत” महाकाव्य

20251010 093917 1वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत पेपर +++++++ नागपुर, शनिवार 11 अक्टूबर 2025 ++++++
भारत देश का सबसे प्रसिद्ध महाकाव्य “महाभारत” अब बहुत जल्द ही दूरदर्शन टीवी पर एक नये स्वरूप में देखने को प्राप्त होगा। कलेक्टिव मीडिया नेटवर्क ने महाभारत” के एक अभूतपूर्व एआई पर आधारित पुर्न कल्पना के प्रसारण की घोषणा की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस श्रृंखला का विशेष डिजिटल प्रीमियर 25 अक्टूबर 2025 को वेव्स ओटीटी पर होगा। इसके पश्चात आगामी 02 नवंबर 2025 से प्रत्येक रविवार सुबह 11:00बजे से दूरदर्शन टीवी पर इसका प्रसारण होगा। जानकारी अनुसार यह श्रृंखला भारत और विश्व भर के डिजिटल दर्शकों के लिए वेव्स ओटीटी के माध्यम से एकसाथ उपलब्ध रहेगी। प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ गौरव द्विवेदी जी ने कहा कि प्रसार भारती सदैव से ही राष्ट्रीय सांस्कृतिक महत्व की गाथाओं को भारत के प्रत्येक घरों तक पहुंचाने का प्रयास करता रहा है। करोना काल लॉकडाउन के समय में मूल महाभारत के पुन: प्रसारण ने हमे याद दिला दी कि यह कथाएं परिवारों पीढ़ीयों को गहराई के साथ एक दूसरे से जोड़ती भी हैं। यह एआई आधारित पुनरकलपना में भागीदारी दर्शकों को भारत के सबसे बड़े महान महाकाव्यों में से एक का नये सिरे से अनुभव करने का मौका भी देती है। इसके साथ ही इसमें परंपरा का सम्मान करते हुए कहानी बताने के लिए भी अत्याधुनिक तकनीक को अपनाया गया है। महाभारत महाकाव्य का यह आधुनिक प्रसारण मे विकास और विरासत के एकसाथ आने की अभिव्यक्ति भी है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!