
वंदेभारतलाइवटीव न्युज/समृद्धभारत पेपर
आप सभी को धनतेरस, नरक चौदस, दिपावली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज की हार्दिक शुभकामनाऐं ।।
++++ नागपुर, सोमवार 13 अक्टूबर 2025 +++++
नशें की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ नागपुर यातायात पुलिस विभाग का मिशन यू टर्न अभी जारी है। नागपुर शहर में रात के समय पर अपराध करने के उद्देश्य से घूमने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ मिशन नाइट वॉच शुरू किया गया है। जोन क्रमांक चार द्वारा चलाए गए मिशन नाइट वॉच- रात्रि प्रहरी अभियान के तहत यातायात पुलिस ने मैदान में शराब पीते हुए करीब चार सौ सोलह लोगों को पकड़ा गया। विगत 30 अगस्त से अभी 10 अक्टूबर 2025 तक चालीस दिनों के अंतराल में जोन चार की पुलिस उपायुक्त रश्मिता राव जी के द्वारा चलाए गए मिशन नाइट वॉच के अंतर्गत तलाशी अभियान में यह कार्यवाही की गई। पुलिस ने जोन क्षेत्र में ढाबा तथा होटल संचालित करने वाले के खिलाफ निर्धारित समयावधि से अधिक देर रात तक ग्राहकों को भोजन परोसने के लिए भी दंडात्मक कार्यवाही की गई। बिना किसी उचित कारण के रात के समय में संदिग्ध रूप से घूमने वालों को भी पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर तलाशी जांच गई। पुलिस ने बिना अनुमति के ग्राहकों को शराब पिलाने, देर रात खाना परोसने वाले होटल ढाबा संचालकों के खिलाफ भी कार्यवाही की गई।





