A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

शार्ट सर्किट से दो मंजिला इमारत में रविवार सुबह आग लगी

20251010 093917 1वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत पेपर +++++ नागपुर, 13 अक्टूबर सोमवार 2025 +++++
प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार शार्ट सर्किट होने के कारण दो मंजिला इमारत में आग लग गई। नागपुर शहर के सीमावर्ती क्षेत्र वांजरा में रविवार की सुबह करीब ग्यारह बजे के आसपास भारत गैस गोदाम के नजदीक शार्ट सर्किट होने से दो मंजिला इमारत में आग लग गई। जानकारी अनुसार आग लगने की इस घटना में लाखों रुपए का सामान आग में जलकर खाक हो गया। जानकारी अनुसार आग लगने के कारण कपड़ा, एम्बायडरी फैब्रिकेशन कुलर सहित चार ज्यादा गोदामों की सामग्री नष्ट हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना वाली इमारत में आगजनी से सुरक्षा संबंधित कोई भी इंतजाम नहीं थे।। आग लगने खी घटना पर मौके पर अग्निशमन दल के वहां पर पहुंचने तक आग ने भयानक रूप धारण कर लिया था। 20251013 131643 आग लगने इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। महानगर पालिका नागपुर के अग्निशमन दल के छह फायर स्टेशनों से करीब छह से भी अधिक दमकल के वाहन के साथ सोलह हजार लीटर क्षमता वाले फायर बाउजरों को बुलवाया गया । नागपुर शहर के सीमावर्ती क्षेत्र वांजरा ईंटा भट्टी के नजदीक में फैजल मंजिल नाम से दो मंजिला इमारत है। इस इमारत के मालिक निजामुद्दीन अंसारी आयू करीब 51 वर्ष ने इमारत मे करीब छह से अधिक किरायेदारों को गोदाम के जगह दिलवाई है। इनमे प्लास्टिक कूलर गोदाम के संचालक मनीष नैनवानी , स्टील फैब्रिकेशन कारखाने के आनंद दत्त, एमबराइडरी कारखाने के सोहन चौधरी एवं कपड़ा गोदाम के संचालक रवि कुकरेजा सहित अन्य का समावेश है। कल रविवार होने के कारण वहां पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। जानकारी अनुसार इमारत में किसी प्रकार का कोई भी आपदा प्रबंधन का कोई भी उपाय या उपकरण भी नहीं है। आग लगने की सूचना भारत गैस गोदाम के करमचारी अमोल गजभिये के द्वारा कल सुबह लगभग 11:30बजे महानगरपालिका नागपुर कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना प्राप्त होने के बाद पांचपावली फायर स्टेशन के प्रकाश कावडकर एवं सुगतनगर फायर स्टेशन के सुनील डोकरे के मार्गदर्शन में दो वाहनों को भेजा गया किन्तु हवा चलने और ज्वलनशील प्लास्टिक कपड़ों के कारण आग भयानक रूप धारण कर लिया । जिसे कलमना सिविल मुख्यालय वाठोड़ा सकरदरा फायर स्टेशन के वाहनों को भी बुलाया गया । लगभग 25 से भी अधिक फायर कर्मचारियों के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू में किया गया।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!