

卐आप सभी को दिपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाऐ 卐
गुरुवार 16 अक्टूबर 2025-: हमारे देश में लोग नये सामानों की खरीदारी के लिए विशेष मुहूर्त त्योहारों आदि का इंतजार करते हैं । अधिकतर लोग त्योहारों के समय ही नये सामान वाहन आदि खरीदना घर लाना शुभ मानते हैं। ऐसे में त्योहारों के समय बाजारों में खरीदारी भी बढ़ जाती है। अक्सर करके लोग नये वाहन खरीदने और घर लाने के लिए दिपावली जैसे पावन अवसर का इंतजार भी करते हैं। नये वाहन खरीदते समय पर कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जैसे की सही पॉलिसी , जो कि वाहन के साथ साथ जीवन भर के लिए किसी प्रकार के नुकसान पर यह पॉलिसी काम आती है। नये वाहन खरीदते समय पर कुछ विशेष पालिसी जिनको लेना जरूरी भविष्य के लिए अचछा होता है। अधिकतर लोग नये वाहन लेते समय पर इंश्योरेंस की कुछ खास बातों पर ध्यान देना भूल जातें हैं। जबकि सही इंश्योरेंस वाहन के साथ हमारे जीवन भर की सुरक्षा करती और नुकसान होने पर बहुत काम आती है। नये वाहन लेते समय कुछ पॉलिसी जिनपर ध्यान देना जरूरी हो जाता है-: (1)-थर्ड पार्टी लायबिलिटी-: किसी भी प्रकार सड़क दुर्घटना आदि में तीसरे व्यक्ति पहुंचे नुकसान या चोट की भरपाई करने में यह कवर बहुत काम आता है। (2)-: डैमेज कवर-: आपके वाहन को किसी प्रकार की दुर्घटना जैसे की आग चोरी या बाढ़ इत्यादि नुकसान पर यह काम आता है। (3)-: व्यक्तिगत दुर्घटना पॉलिसी-: वाहन के मालिक अथवा वाहन चालक की मृत्यु हो जाने या फिर किसी प्रकार की विकलांगता पर यह पॉलिसी सुरक्षा प्रदान करता है। जानकारी के अनुसार इसमे कम से कम पंद्रह लाख रूपय तक का बीमा कवर होना चाहिए। (4)-:जीरो डेप्रिसिएशन बीमा कवर-: वाहन के कोई भी पार्ट सामान को बदलने पर इसकी पूरी क्लेम राशि की भरपाई होती इसमे किसी भी प्रकार की कटौती नहीं की जाती है। (5)-: वाहन इंजन प्रोटेक्शन कवर-: इंजन किसी भी वाहन का मुख्य भाग होता होता है। वाहन के इंजन को किसी प्रकार के जैसे पानी आदि से नुकसान होने पर यह कवर बहुत काम आता है। (6)-: रोड साइड असिस्टेंट-: वाहन चलाते समय पर रास्ते में वाहन में किसी प्रकार की खराबी आने पर टोइंग तथा वाहन सर्विस की सुविधा यह कवर प्रदान करता है। (7)-: नो क्लेम बोनस सुविधा-: वाहन खरीदने के सालभर तक क्लेम न लेने पर इसके दूसरे साल प्रीमियम पर करीब बीस से लेकर पचास प्रतिशत तक की छूट भी प्राप्त होती है। इनमे थर्ड पार्टी लायबिलिटी कवर मे कानूनी जरूरतों की पूर्ति होती है। ओन डैमेज कवर आपके वाहन के नुकसान एड ऑन कवर्स वाहन का वो भाग जो नुकसान को वास्तव में पूर्ति करता है। नये वाहन खरीदते समय पर अधिकतर लोग इनमे से पहली दो ही पॉलिसी पर ध्यान देते हैं, जबकि इसका तीसरा भाग भी वाहन धारकों के लिए पूर्ण रूपेण सुरक्षा और सहूलियत भी प्रदान करता है। आप जब कोई नया वाहन खरीदे लें उपरोक्त बातों पर जरूर गौर करें। वाहन हमारे जीवन से जुड़ा हुआ होता है इसलिए इन बातों जरूर ध्यान देना चाहिए, इससे सुरक्षा भी मिलती है।




