
आप सभी को दिपावली पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाऐं।
गुरुवार 16 अक्टूबर 2025-: कोई भी सामान या वस्तु जब महंगा हो जाता है तो इसे लेते समय आर्थिक रूप और भावनात्मक रूप से बहुत सोच विचार कर लेना पड़ता। ऐसा ही आभूषण सोने चांदी लेते समय होता है। सोना चांदी आभूषण जब बहुत महंगे हों तब बहुत सोच समझकर इस पर निर्णय लेना पड़ता है। सोना चांदी आभूषण खरीदते समय भी कुछ विशेष बातों पर जरूर ध्यान दिया जाना चाहिए। सोने चांदी के आभूषण हमेशा उनके ग्राम के हिसाब से नहीं बल्कि अपनी स्वयं की जरूरत के हिसाब से आभूषण चुनना चाहिए। हर चीज भारी सोने में नहीं बल्कि एक या दो स्टेटमेंट पीस ही लेना उचित रहता है। सोने चांदी के आभूषण खरीदते समय हमेशा उनके हॉलमार्क वाले आभूषण ही लेना चाहिए। आभूषण लेते समय उनके बिल में सोने या चांदी का वजन टैक्स स्टोन कीमत भी जरूर देखें, इससे भविष्य में इनको बदलते समय आसानी होगी। आभूषण हमेशा ऐसे डिजाइन मे ले जो कि भविष्य मे भी काम आ सके। डिचैबल नेकलेस आदि इसके विकल्प हो सकते हैं। आभूषण खरीदते समय ऐसे आभूषण लें जिनमे मेकिंग चार्ज और वेस्टेज की बचत हो सके। सरल डिजाइन वाले आभूषणों में वेस्टेज कम होता है और जटिल डिजाइन वाले आभूषणों में वेस्टेज अधिक होता है। आभूषण खरीदते वक्त जौहरी से इस पर पहले से ही दरें भी तय कर लें डायमंड कुंदन पोलकी स्टोन सेटिंग वाले पीस जिनमेः की सोने की मात्रा कम होती है लेना भी ठीक रहता है। अपने पास मौजूद पुराने सोने को पिघलवाकर इसका नया डिजाइन बनवाना भी एक प्रकार से स्मार्ट तरीका हो सकता है, इससे कुछ लागत भी कम लग सकती है, और परिवार की जरूरत तथा परंपरा भी बरकरार रह सकती है। आजकल आभूषणों में केवल सोना ही नहीं बल्कि रोज गोल्ड, सिल्वर और प्लेटिनम टोन को भी मिलाकर बनाए जा रहे नये नये डिजाइन भी बहुत लोकप्रिय होते जा रहे हैं। मोती रत्नों बीडस आदि को मिलाकर भी आभूषणों को नये तरीके से टेक्स्चर नई चमक भी दी जा रही है।।



