आज दिनांक 17/10/2025 को देवलाली कन्या इंटर कालेज बासपार बैजौली महराजगंज में बहु सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास विभाग से लखनऊ के अधिकारी ज़ावेद खान उपस्थित रहे व उन्होंने महिलाओं को सम्बोधित किया तथा दहेज प्रथा एवं दहेज उत्सपीड़न से सम्बधित मामले पर प्रकाश डाला एवं उन्होंने कहा कि दहेज लेना एवं देना दोनों कनूनन अपराध है। इस सम्बन्ध में ऐसा कोई भी करता है तो आप सूचित करें हमें बताएं। इसके अलावा वहुओ को विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राज बहादुर सिंह व बांसपार बैजौली हल्के के उपनिरीक्षक सुरज चौधरी ने भी सम्बोधित किया तथा बांसपार बैजौली के ग्राम प्रधान विजय पटेल ने भी उक्त अवसर पर अपने उदगार व्यक्त किया।इस अवसर पर महिला उपनिरीक्षक एवं महिला कांस्टेबल एवं ग्राम सभा बांसपार बैजौली की बहुएं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयां एवं काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। तथा इसके अलावा विद्यालय के बरिष्ठ शिक्षक धर्मराज गौतम, इन्द्र प्रसाद, ओमप्रकाश, सुधा पासवान आदि सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।