A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

डेढ़ करोड़ की लागत से बनेगी नगर पंचायत कार्यालय रोड ,चौड़ी होगी सड़क

डेढ़ करोड़ की लागत से बनेगी नगर पंचायत कार्यालय रोड ,चौड़ी होगी सड़क

WhatsApp Image 2025 10 17 at 13.28.20

सुकरौली बाज़ार कुशीनगर ,नगर पंचायत सुकरौली में नगर पंचायत कार्यालय जाने वाली जर्जर सड़क का अब कायाकल्प होगा। करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण और चौड़ीकरण किया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप ने इसकी जानकारी दी। अध्यक्ष कश्यप ने बताया कि यह सड़क नगर की सबसे सुंदर और आधुनिक सड़क होगी। इसकी चौड़ाई 40 कड़ी (लगभग 8 मीटर) रखी गई है। सड़क के दोनों किनारों पर पक्की नालियां बनाई जाएंगी, जिससे जलजमाव की समस्या से निजात मिलेगी। सड़क किनारे आधुनिक लाइटिंग की व्यवस्था भी की जा रही है, जिससे शाम को यह मार्ग दूधिया रोशनी से जगमगाएगा। यह मार्ग नेशनल हाईवे ओवरब्रिज से बढ़या मार्ग को जोड़ता है, जहां नगर पंचायत कार्यालय स्थित है। वर्तमान में यह सड़क अत्यधिक जर्जर थी, जिससे राहगीरों को साल भर परेशानी होती थी। नगर प्रशासन ने सड़क को 40 कड़ी चौड़ा करने का निर्णय लिया है। कुछ हिस्सों पर हुए अवैध अतिक्रमण को लेकर नोटिस जारी किए गए हैं। अधिकांश लोग स्वेच्छा से अपने अतिक्रमण हटाने को तैयार हैं, जिससे निर्माण कार्य में कोई बाधा नहीं आएगी। यह सड़क बढ़या, लोहारिया, तकिया, परसिया होते हुए पिड़रा गांव तक जाती है और प्रतिदिन हजारों लोग इसका उपयोग करते हैं। इसके बनने से न केवल स्थानीय लोगों को यातायात में सुविधा मिलेगी, बल्कि नगर पंचायत कार्यालय आने-जाने वालों को भी उबड़-खाबड़ रास्ते से छुटकारा मिलेगा। सुकरौली की यह सड़क आने वाले समय में विकास का एक नया प्रतीक बनने जा रही है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!