A2Z सभी खबर सभी जिले कीङीङवाणा-कुचामनदेशराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

सफलता की कहानी

जिला कलक्टर की संवेदनशीलता से पुन: शुरू हुई दिव्यांग की 15 महीनों से बंद पेंशन

 

डीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत के निर्देश पर 15 महीनों से बंद पेंशन एक ही दिन में पुन: शुरू की गई।

 

ऐसा ही वाकया गुरुवार को सामने आया, जब खाटू खुर्द निवासी दिव्यांग नौरतमल ने जिला कलक्टर डॉ खड़गावत के समक्ष उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दिया और बताया कि उनकी सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली दिव्यांगजन पेंशन जुलाई 2024 से बंद है।

 

इस पर जिला कलक्टर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए दिव्यांग नोरतमल के प्रार्थना पत्र पर त्वरित कारवाई कर समाज कल्याण अधिकारी जयपाल सिंह को बंद पेंशन को पुन: शुरू करवाने के लिए निर्देशित किया।

 

जिला कलक्टर डॉ खड़गावत के निर्देश पर समाज कल्याण अधिकारी ने तुरंत कार्यवाही कर नोरतमल की पेंशन पुन: शुरू करवाई। इस पर दिव्यांग नोरतमल ने जिला कलक्टर सहित जिला प्रशासन का धन्यवाद दिया।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!