दरभंगाबिहार

स्वीप आइकॉन मणिकांत झा ने दिलाई मतदाता शपथ

दरभंगा के महाराज महेश ठाकुर मिथिला महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, स्वीप आइकॉन मणिकांत झा ने दिलाई मतदाता शपथ।

दरभंगा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, मतदान को बताया राष्ट्रीय पर्व

दरभंगा। आज महाराज महेश ठाकुर मिथिला महाविद्यालय के सभागार में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. उदय कांत मिश्र ने की। इस अवसर पर निर्वाचन आयोग के दरभंगा जिला स्वीप आइकॉन श्री मणि कांत झा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

अपने संबोधन में श्री झा ने कहा कि संविधान ने नागरिकों को मतदान का जो अधिकार दिया है, वह लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि मतदान का पर्व भी होली और दिवाली की तरह ही महत्वपूर्ण है। प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र की मजबूती का आधार है।

उन्होंने शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों से अपील की कि वे स्वयं मतदान करें और अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें ताकि मतदान प्रतिशत में वृद्धि हो सके।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. उदय कांत मिश्र ने कहा कि सफल लोकतंत्र के लिए शत-प्रतिशत मतदान आवश्यक है। उन्होंने सभी को लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपनी भूमिका निभाने की अपील की।

इस अवसर पर एनएसएस पदाधिकारी डॉ. सुमन कुमार झा, डॉ. राज किशोर झा सहित बड़ी संख्या में शिक्षाकर्मी और विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. राज किशोर झा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान स्वीप आइकॉन श्री मणि कांत झा ने सभी उपस्थित लोगों को मतदाता शपथ भी दिलाई और लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प कराया।

Sitesh Choudhary

चढ़ते हुए सूरज की परस्तिश नहीं करता, लेकिन, गिरती हुई दीवारों का हमदर्द हूँ।
Back to top button
error: Content is protected !!