A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरदेश

सहारनपुर। नकुड़ में युवक पर जानलेवा हमला: आवेज के घर में घुसकर किया लहूलुहान, सिर पर आई गंभीर चोट — पुलिस ने शुरू की जांच, मेडिकल कराकर दर्ज किया केस

सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां मामूली कहासुनी के बाद एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया।

G3ulTsDXgAApWRv G3ulTquWcAA3DfO G3ulTodXIAAvOJg G3ulTnNXkAAd9NS

🔴 सहारनपुर। नकुड़ में युवक पर जानलेवा हमला: आवेज के घर में घुसकर किया लहूलुहान, सिर पर आई गंभीर चोट — पुलिस ने शुरू की जांच, मेडिकल कराकर दर्ज किया केस 🔴

सहारनपुर। थाना नकुड़ क्षेत्र के ग्राम डोलामाजरा में मंगलवार देर शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां मामूली कहासुनी के बाद एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम निवासी आवेज पुत्र शाहिद के घर में घुसकर गांव के ही नानू उर्फ विनोद और उसका पुत्र रवी अनीकेत ने मिलकर उस पर हमला किया। बताया गया कि आरोपियों ने आवेज को जान से मारने की नियत से लाठी-डंडों व धारदार वस्तुओं से बुरी तरह पीटा, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायल आवेज को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान गांव में तनाव का माहौल बन गया और ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।

सूचना मिलते ही थाना नकुड़ पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने घायल से पूछताछ के बाद घटना की पुष्टि की और त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में प्रारंभिक जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी और पीड़ित पक्ष के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था, जिसे लेकर पहले भी पंचायत में चर्चा हुई थी, लेकिन मंगलवार को बात बढ़ गई और हमला हो गया। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस घटना से गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। कई ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उन्हें सख्त सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न करे।

👉 रिपोर्ट: एलिक सिंह
संपादक – समृद्ध भारत समाचार पत्र, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
📞 संपर्क: 8217554083

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!