A2Z सभी खबर सभी जिले की

सीएचसी में महिला चिकित्साधिकारी की हुई तैनाती

मेडिकल अफसर के पद पर एनसीडी क्लीनिक सीएचसी में होंगी सेवा

दुद्धी, सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_IMG 20251026 WA0050

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में  शनिवार के दिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनभद्र के पत्रक संख्या 4770 दिनांक 13 अक्टूबर के क्रम में योगदान हेतु राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत डॉ मुस्कान पुत्री कमल कुमार कानू पूर्व चेयरमैन दुद्धी नगर पंचायत का मेडिकल ऑफिसर संविदा के पद पर एन.सी.डी क्लीनिक सामुदायिक स्वास्थ्य दुद्धी मे डॉक्टर शाह आलम चिकित्साधीक्षक सीएचसी दुद्धी ने कार्यालय पर डॉ. मुस्कान गुप्ता को स्वास्थ्य सेवा देने हेतु उनके कार्यक्षेत्र में योगदान के लिए जॉइनिंग कराया,जिसके बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा जा रहा है, वही डॉक्टर मुस्कान के माता-पिता भी अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं,कि उन्ही के क्षेत्र में उनकी पुत्री अब स्वास्थ्य सेवा करेंगी, जॉइनिंग करने के दौरान डॉक्टर मुस्कान के माता-पिता की आंखें नम हो गई और उन्होंने ने नम आंखों से कहा कि आज थोड़ा ही सही मेरा सपना साकार हुआ मेरी बेटी राजनीतिक क्षेत्र में तो नहीं सामाजिक व स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में अपना योगदान देगी, जो मेरे परिवार के लिए सौभाग्य की बात है, वही मुस्कान की जॉइनिंग होने के बाद उनके शुभचिंतकों ने उन्हें व उनके माता पिता को बधाई दिया, डॉक्टर शाह आलम ने बताया कि सरकार द्वारा चल रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत एन.सी.डी क्लीनिक में मेडिकल ऑफिसर के पद पर डॉ. मुस्कान गुप्ता की नियुक्ति संविदा पर हुई है जिससे इस क्षेत्र के आम जनमानस को सरकार की चल रही स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर लाभ मिलेगा जो सीएचसी के लिए भी एक सुखद सन्देश है। इस मौके पर डॉ संजय गुप्ता संजय गुप्ता बीपीएम संदीप सिंह सुनीता कमल, मनोरमा जायसवाल, कृपा शंकर, सहित क्षेत्र के पत्रकार बंधु व सीएचसी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!