
वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई पेपर, नागपुर, मंगलवार 28 अक्टूबर 2025
===============================
नागपुर महानगरपालिका और ऑरेंज सिटी वॉटर वर्क्स डिपार्टमेंट ने “नागपुर जल ग्राहक सेवा” नाम से एक मोबाईल एप्प लॉच किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मोबाईल एप्प विशेष रूप से नागपुर वासियों के लिए पानी से संबंधित सभी सेवाओं को और अधिक सरल बनाने के उद्देश्य से लॉच किया गया है।
एस मोबाईल एप्प का माध्यम से शहर के नागरिकों को पानी से संबंधित सेवाएं अब घर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी। महानगर पालिका एवं ऑरेंज सिटी वॉटर वर्क्स के उपभोक्ताओं को अब लंबी लाईनों में लगने या जोन कार्यालय मे जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उपभोक्ताओं को एस जल ग्राहक सेवा एप्प के माध्यम से एसएमएस या नोटिफिकेशन के माध्यम से वास्तविक समय की सूचनाएं , बिलिंग अपडेट, सेवा अद्यतन आदि की जानकारी तथा अन्य अलर्ट भी प्राप्त हो सकेगे। इससे संबंधित और अधिक जानकारी के लिए ग्राहक सेवा मदद नंबर 1800 266 9899 पर भी संपर्क जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ऑरेंज सिटी वॉटर वर्क्स और नागपुर महानगर नगर पालिका ने सभी नागरिकों से एस एप्प को अपने मोबाईल फोन मे डाउनलोड करने और सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है।






