
मंडला देवउठनी एकादशी के पवन अवसर पर नमामि महाआरती ट्रस्ट के प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में महिष्मति घाट पर महिष्मति उत्सव का भव्य आयोजन किया गया इस दौरान महिष्मति घाट पर 21 हजार दीपो से दीपोत्सव मनाया गया ओर मां नर्मदा की विशेष महाआरती की गई कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कच्छवाहा जिला पंचायत सदस्य शैलेश मिश्रा कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सीईओ शाश्वत सिंह मीना अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह एसडीएम सोनल सिडाम कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके सहित सभी शामिल हुए 




