
6/11/2025
सामान्य प्रेक्षक महोदय मोहनिया ने लिया प्रशिक्षण कार्यों का जायजा, दिए आवश्यक निर्देश
आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों के तहत 204-मोहनिया विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक श्री विश्वनाथ ने आज +2 उच्च विद्यालय, भभुआ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने Micro Observer के प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान, सामान्य प्रेक्षक महोदय ने प्रशिक्षण ले रहे माइक्रो ऑब्जर्वरों से सीधा संवाद भी किया। उन्होंने उन्हें उनके दायित्वों और कर्तव्यों के महत्व को समझाया। प्रेक्षक महोदय ने स्पष्ट किया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने में माइक्रो ऑब्जर्वरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
माइक्रो ऑब्जर्वर को ईमानदारी और सतर्कता के साथ निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया।
प्रेक्षक महोदय ने निर्देश दिया किमतदान केंद्रों पर मॉक पोल से लेकर वास्तविक मतदान की पूरी प्रक्रिया पर पैनी नजर रखी जाए।
किसी भी प्रकार की अनियमितता या आचार संहिता के उल्लंघन की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारी/प्रेक्षक को दी जाए।
प्रेक्षक महोदय ने सभी माइक्रो ऑब्जर्वर पूरी लगन और तन्मयता से प्रशिक्षण प्राप्त करने का निदेश दिया और उम्मीद जताई कि वे मतदान दिवस पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे।
(
कैमुर बिहार से अफसार आलम)



