


चित्रकूट 7 नवंबर 2025
देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना से बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रिजर्व पुलिस लाइन चित्रकूट सहित जनपद के समस्त थाना/कार्यालयों में “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया गया एवं लाइव प्रसारण को देखा व सुना गया।
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला हेड चित्रकूट शिवसंपत करवरिया
जनपद चित्रकूट भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन चित्रकूट में सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही माननीय प्रधानमंत्री जी के सम्बोधन का लाइव प्रसारण देखा व सुना गया।
महान क्रांतिकारी कवि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह अमर गीत 7 नवंबर 1875 में पहली बार आनंदमठ उपन्यास में प्रकाशित हुआ था तथा 1882 में कोलकाता अधिवेशन में पहली बार सार्वजनिक रूप से गाया गया था।“वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, यह भारत की आत्मा का जागरण है। 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम से लेकर आजादी के अमृत महोत्सव तक, यह गीत हर भारतवासी के हृदय में मातृभूमि के प्रति प्रेम और बलिदान की भावना जगाता रहा है। हर भारतवासी ‘वंदे मातरम्’ की इसी ऊर्जा से आगे बढ़ेगा। आज देश भर में 11,000 से अधिक कलाकारों द्वारा एक साथ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन,28 राज्यों एवं 8 केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस बैंडों का संयुक्त प्रदर्शन, प्रसिद्ध शास्त्रीय एवं लोक कलाकारों की प्रस्तुति की गयी। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं जनपद के समस्त थाना/कार्यालयों में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया तथा सम्बोधन के लाइव प्रसारण को देखा व सुना गया।







