A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

26/11मुंबई आतंकवादी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

FB IMG 1764221177507

FB IMG 1764221185985सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल,नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया और जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मकरोनिया चौराहा स्थित वीरांगना अवंतीबाई लोधी प्रतिमा के समीप भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में 26/11 आतंकवादी हमले में शहीद हुए वीर सैनिकों को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने वर्ष 2008 में आज ही के दिन हुए मुंबई आतंकवादी हमले में शहीद हुए सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए खंडेलवाल ने कहा कि आतंकवाद केवल एक देश के लिए नहीं बल्कि पूरी मानव जाति के लिए अभिशाप है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध सरकार की शून्य-सहिष्णुता की नीति स्पष्ट है और पूरी दुनिया भारत के आतंकवाद-रोधी अभियानों की सराहना कर रही है और उन्हें व्यापक समर्थन दे रही है। विधायक ने कहा कि राष्ट्र सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को कृतज्ञतापूर्वक याद करता है। उन्होंने नागरिकों से सभी प्रकार के आतंकवाद का मुकाबला करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करने और एक मजबूत तथा समृद्ध भारत के निर्माण के संकल्प के साथ प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने का आग्रह किया। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्षगण, पाषर्दगण सहित कई प्रमुख नेता, भाजपा के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!