A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमहोबामहोबा

नवागत डीएसपी गौरव उपाध्याय को पुलिस अधीक्षक महोबा ने पहनाए कंधों पर स्टार, पिपिंग सेरेमनी सम्पन्न

लक्ष्मी कान्त सोनी

नवागत डीएसपी गौरव उपाध्याय को पुलिस अधीक्षक महोबा ने पहनाए कंधों पर स्टार, पिपिंग सेरेमनी सम्पन्न

महोबा।
प्रशिक्षण अवधि पूर्ण होने के उपरांत जनपद महोबा में आवन्टित नवागत डीएसपी श्री गौरव उपाध्याय का आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्वागत एवं पिपिंग सेरेमनी आयोजित की गई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोबा श्री प्रबल प्रताप सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना सिंह ने नवचयनित डीएसपी गौरव उपाध्याय के कंधों पर स्टार लगाकर नव दायित्वों के प्रति उन्हें शुभकामनाएँ दीं। पिपिंग सेरेमनी के दौरान माहौल उत्साहपूर्ण रहा और पुलिस अधिकारियों ने नई जिम्मेदारियों को सफलता पूर्वक निभाने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।

महोबा पुलिस परिवार की ओर से डीएसपी गौरव उपाध्याय को उनके उज्ज्वल भविष्य व सफल सेवा कार्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।

Back to top button
error: Content is protected !!