महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, आधार से बने बर्थ सर्टिफिकेट होंगे रद्द। कोई अंतर पाया गया तो एफआईआर भी दर्ज और भगोड़ा घोषित किया जाएगा।
महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र के दिशानिर्देशों के अनुसार, सिर्फ आधार कार्ड के आधार पर जारी किए गए जन्म प्रमाण पत्रों को रद्द करने का फैसला किया है। राज्य के राजस्व मंत्री, चंद्रशेखर बावनकुले ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
मीनाक्षी विजय कुमार भारद्वाज/मुंबई महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, आधार से बने बर्थ सर्टिफिकेट होंगे रद्द। कोई अंतर पाया गया तो एफआईआर भी दर्ज और भगोड़ा घोषित किया जाएगा।
महाराष्ट्र/मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र के दिशानिर्देशों के अनुसार, सिर्फ आधार कार्ड के आधार पर जारी किए गए जन्म प्रमाण पत्रों को रद्द करने का फैसला किया है। राज्य के राजस्व मंत्री, चंद्रशेखर बावनकुले ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमरावती, अकोला, लातूर और संभाजीनगर सहित 14 जिलों को ऐसे इलाकों के रूप में पहचाना गया है, जहां फर्जी जन्म प्रमाण पत्र धड़ल्ले से बनाए जा रहे हैं। जन्म के एक साल तक स्वास्थ्य विभाग जन्म प्रमाण पत्र जारी करता है। इसके बाद, यह जिम्मेदारी राजस्व विभाग की होती है। गुरुवार को गृह और राजस्व विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिवों की अध्यक्षता में हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि जन्म की तारीख और जन्म स्थान के अकेले सबूत के तौर पर आधार कार्ड को स्वीकार नहीं किया जा सकता।
मंत्री ने क्या कहा
राजस्व विभाग ने सभी तहसीलदार, उप-विभागीय अधिकारी, जिला कलेक्टर और संभागीय आयुक्तों के लिए 16-सूत्रीय सत्यापन दिशानिर्देश जारी किए हैं। चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि 11 अगस्त, 2023 को हुए संशोधन के बाद नायब तहसीलदारों द्वारा जारी किए गए सभी जन्म/पंजीकरण आदेश रद्द माने जाएंगे। यदि आवेदन में दी गई जानकारी और आधार कार्ड की जानकारी में कोई अंतर पाया जाता है, तो एफआईआर दर्ज की जाएगी। जो लोग अपने मूल फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जमा नहीं करेंगे या जिन्हें ट्रेस नहीं किया जा सकेगा, उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया जाएगा। उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी।
14 जिलों में विशेष सत्यापन शिविर आयोजित करने का निर्देश
जिला कलेक्टरों और संभागीय आयुक्तों को इन 14 जिलों में विशेष सत्यापन शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। यह कदम फर्जीवाड़े को रोकने और जन्म प्रमाण पत्रों की प्रामाणिकता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि जन्म प्रमाण पत्र सही जानकारी के आधार पर ही जारी हों। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई उन लोगों के खिलाफ नहीं है जिन्होंने सही जानकारी के साथ जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त किए हैं।
वीआईपी प्रकरणों का 24 घंटे में खुलासा, आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार, आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?
14/07/2026
झारखंड में BDO-CO व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब पंचायतों की संख्या के आधार पर होगी अधिकारियों की तैनाती, संकल्प जारी
14/07/2026
अखिल राजस्थान लैब टेक्नीशियन कर्मचारी संघ द्वारा जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
14/07/2026
स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन
14/07/2026
Varanasi: Gay Dating Apps से ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 8 फरार
14/07/2026
गया में पी एम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना की बड़ी सफलता l
14/07/2026
विशेष स्थानीय प्रकृति की आपदाओं में मृत 13व्यक्तियों के आश्रितों को 4-4लाख अनुग्रह अनुदान स्वीकृत l
14/07/2026
सीआईएसएफ यूनिट, बीसीसीएल धनबाद द्वारा एमएमडीआर अधिनियम के प्रावधानों के तहत धनबाद कोयलांचल के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया
14/07/2026
धमतरी /वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का ग्रामीणों ने किया घेराव, पुलिस की समझाइश के बाद शांत हुआ मामला
14/07/2026
नागपुर के 3 बड़े होटलों के लाइसेंस रद्द, किचन में गंदगी और चूहों का राज; RO के पानी से 30 लोग बीमार
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!