A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

हरगांव में भाई, बहन की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

30/11/2025

Screenshot 20251129 140118.Dainik Bhaskar2

 

हरगांव में दो मासूम भाई-बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई धमकी देने वाले गाँव के छह लोगों पर गंभीर आरोप, थाना चैनपुर में आवेदन

 

चैनपुर प्रखंड के हरगांव पंचायत क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों 10 वर्षीया शिवानी कुमारी और 13 वर्षीय सुधार कुमार की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने इस घटना को आत्महत्या नहीं बल्कि योजनाबद्ध हत्या बताया है और कई ग्रामीणों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

घटना के संबंध में मृतकों के पिता घुरबिगन राजभर, निवासी हरगांव, थाना चैनपुर ने चैनपुर थाना अध्यक्ष को एक लिखित आवेदन सौंपकर संपूर्ण मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

कैसे हुई घटना – पिता ने सुनाई दर्दनाक दास्तान

 

घुरबिगन राजभर ने बताया कि बीते रविवार, 23 नवंबर 2025 को उनके भाई की लड़की चांदनी कुमारी घर आई और घबराई हुई आवाज में बताया कि सुधार कुमार भैया भेजे हैं कि शिवानी कुमारी गाँव के बाहर एक मड़ई में गमछे के फंदे में लटकी हुई है।

 

घटना की सूचना मिलते ही घुरबिगन राजभर दौड़कर मौके पर पहुँचे। उन्होंने बताया कि वहाँ पहुँचकर उन्होंने देखा कि-

 

बेटी शिवानी कुमारी जमीन पर पड़ी हुई थी

 

13 वर्षीय पुत्र सुधार कुमार उसी फंदे से लटका हुआ था

 

उन्होंने तुरंत सुधार कुमार को नीचे उतारा और दोनों बच्चों को लेकर उपचार हेतु बी.पी. सिंह हॉस्पिटल, चकिया पहुँचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने शिवानी कुमारी को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुधार कुमार की स्थिति गंभीर थी परंतु साँस चल रही थी, इसलिए उसका इलाज चलता रहा।

इलाज के दौरान सुधार कुमार की हालत बिगड़ी, फिर मृत्यु

आवेदन के अनुसार इलाज दौरान सुधार कुमार का स्वास्थ्य धीरे-धीरे सुधर रहा था। लेकिन 27 नवंबर 2025 को इस्माइलपुर के निवासी

1. छकौड़ी राजभर

 

2. गोगा मियां

 

3. इमरान मियां

 

अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद परिजनों का आरोप है कि सुधार कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।

 

अगले दिन 28 नवंबर 2025 की सुबह लगभग 9 बजे सुधार कुमार ने भी दम तोड़ दिया। इससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

 

पुरानी रंजिश और पहले मिली थी जान से मारने की धमकी

 

आवेदन में घुरबिगन राजभर ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व उनके ही गाँव के निम्नलिखित लोगों ने उनका पूरा परिवार खत्म करने की धमकी दी थी-

 

1. विमल बिन्द, पिता स्व. घुरा बिन्द

 

2. अम्बिका बिन्द, पिता अनंत बिन्द

 

3. सुदर्शना बिन्द, पिता अनंत बिन्द

 

4. केरा बिन्द, पिता अनंत बिन्द

5 . बिन्दु बिंद पिता छोटु बिंद

बिहारी बिंद पिता स्वर्गीय शुक्र बिंद

 

परिजनों का कहना है कि इन लोगों से पुरानी रंजिश चल रही थी तथा कई बार जान से मारने की खुली धमकी दी गई थी।

घटना स्थल पर मिले संदेहास्पद निशान

घुरबिगन राजभर ने अपने आवेदन में कहा है कि जब वह मड़ई पर पहुँचे तो उन्होंने देखा कि-

दोनों बच्चों के पैर ज़मीन को छू रहे थे, जबकि गमछे का फंदा अपेक्षाकृत ऊँचाई पर था

बच्चों के शरीर पर नाखून के स्पष्ट निशान दिखाई दे रहे थे

इन परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने साफ कहा कि यह घटना आत्महत्या नहीं बल्कि योजनाबद्ध हत्या है।

परिजनों ने निष्पक्ष जांच की माँग की

आवेदन में मृतक बच्चों के पिता ने थाना अध्यक्ष से आग्रह किया है कि-

इस मामले की उच्च स्तरीय जाँच कराई जाए

धमकी देने वाले तथा घटना से जुड़े सभी संदिग्धों पर कठोर कार्रवाई हो

परिवार को न्याय दिलाया जाए

ग्रामीणों में दहशत, क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति

इस घटना से पूरे हरगांव क्षेत्र में भय और तनाव फैल गया है। ग्रामीण इस दोहरी मौत को अत्यंत गंभीर मामला मान रहे हैं और पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Back to top button
error: Content is protected !!