A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

JLKM के कई कद्दावर नेता आजसू में शामिल

IMG 20251130 WA0130IMG 20251130 WA0130 1

कतरास स्टेशन रोड पर आजसू पार्टी का भव्य मिलन समारोह आयोजित किया गया, जहाँ JLKM पार्टी के कई प्रभावशाली और वरिष्ठ नेता आजसू पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल नेताओं का उत्साह देखने लायक था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने झारखंड की 25 साल की यात्रा पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि
“झारखंड के 25 वर्ष पूरे होने पर मात्र 9 हजार नियुक्तियाँ हुईं, वह भी कटौती के साथ। जब झारखंड, बिहार से अलग हुआ था, तब बिहार की स्थिति शून्य के करीब थी, लेकिन आज बिहार विकास के मामले में देश के टॉप-10 राज्यों में शामिल है। इसका मतलब साफ है कि बिहार को सही नेतृत्व मिला, पर झारखंड नेतृत्वहीनता से जूझता रहा।”
मिलन समारोह की तैयारियों में JLKM के बागी नेता प्रदीप महतो की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जब उनसे बदलाव के कारण पूछे गए, तो उन्होंने स्पष्ट कहा—
“JLKM पार्टी अब झारखंड के लोगों के लिए सिर्फ़ दिखावा बनकर रह गई है। यह अब केवल जयराम महतो की निजी पार्टी बनकर रह गई है, जनता और संगठन की आवाज़ कहीं खो गई है।”

Back to top button
error: Content is protected !!