
भारतीय किसान संघ तहसील कठूमर की बैठक का आयोजन आज हनीपुर में किया गया बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में चल रहे गृह संपर्क अभियान में पांच परिवर्तनों की चर्चा की बैठक में घर-घर संपर्क करने हेतु गांव के कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया उसके साथ ही बैठक में अनेक समस्याओं पर विचार करते हुए जैविक खेती करने । गौ माता का संवर्धन करने पर्यावरण संरक्षण करने इत्यादि विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही उपखंड अधिकारी को दिन में बिजली देने गांव की तरफ जा रहे ग्रेवाल रास्तों को दुरुस्त कराने ताकि किसान को आदान लाने ले जाने में सुविधा हो। खरीफ फसलों की खरीद एमएससी पर करने । निराश्रित गोवंश की व्यवस्था पकराने आदि समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक तहसील अध्यक्ष गिरधर सिंह की अध्यक्षता में की गई बैठक में प्रांत कार्य कारनी सदस्य महेंद्र सिंह चौधरी एवं जिला अध्यक्ष पदम सिंह डागुर उपस्थित रहे।पदमसिंह










