A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरे

पीली कोठी चितानंद आश्रम में होगा भव्य और दिव्य रूप में होगा समारोह का आयोजन

हनुमान जी की प्रतिमा की होगी प्राण प्रतिष्ठा और होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हरिद्वार बैरागी कैंप कनखल हरिद्वार

20251204 133326 ममता चौहान जिला संवाददाता हरिद्वार उत्तराखंड

 

हरिद्वार: बैरागी कैंप कनखल हरिद्वार में पीलीकोठी चितानंद आश्रम में होगा भव्य और दिव्य रूप में हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन।

पीली कोठी चिदानंद आश्रम के महाराज स्वामी रामानंद जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि आश्रम में आध्यात्मिक और सनातन धर्म के कार्य दिन प्रतिदिन होते रहते हैं। इसी श्रृंखला में 7 दिसंबर को हनुमान जी की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा और 8 तारीख को एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा सभी भक्तों के लिए ।आश्रम में निरंतर भक्तों का आना-जाना लगा रहता है देश के कोने-कोने से भक्तजन आश्रम से जुड़े हुए हैं और अपनी सेवाएं देते रहते हैं ।और महाराज जी से आशीर्वाद ग्रहण करते हैं ।निरंतर भक्तजन यहां आते हैं और आश्रम के सेवा कार्यों में अपनी भागीदारी देते हैं महाराज जी ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा का जो आयोजन है उसमें हनुमान जी की प्रतिमा को विधिवत सनातन धर्म की विधि के अनुसार प्रतिष्ठित किया जाएगा नगर भ्रमण भी आयोजित होगा।  महाराज जी ने कहा इस आयोजन से पूरा वातावरण आध्यात्मिक हो जाएगा और सकारात्मक ऊर्जा का संचय होगा। वैसे भी हनुमान जी संकट मोचन है भक्तों के संकट पल मैं दूर करते हैं सारी बाधाए दूर करते हैं और यह कार्यक्रम एक आध्यात्मिक कार्यक्रम है जो सनातन विधि विधान से संपूर्ण होगा सभी भक्तों से महाराज जी ने कहा कि सभी भक्त आए और संकट मोचन हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करके इस आध्यात्मिक कार्यक्रम के

साक्षी बने और प्रसाद ग्रहण करें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!