
🔥🚨 हाथरस में दिल दहला देने वाली वारदात — चाय में ज़हर देकर युवक को मारने की साजिश, पत्नी पर प्रेमी संग हमला कराने का आरोप! 🚨🔥
उत्तर प्रदेश के हाथरस ज़िले से एक बेहद सनसनीखेज़ और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 28 वर्षीय युवक राहुल को उसकी ही पत्नी ने कथित रूप से चाय में ज़हर मिलाकर पिला दिया। प्रेम विवाह करने वाले इस दंपति की कहानी, अब एक खौफ़नाक अपराध में बदल गई है। राहुल बीते आठ महीने पहले प्रेम विवाह के बंधन में बंधा था, लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही उसकी पत्नी अपने मायके चली गई और वहीं रहने लगी।
परिजनों का दावा है कि राहुल की पत्नी का किसी अन्य युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसी अवैध संबंध को आगे बढ़ाने के लिए उसने अपने प्रेमी और उसके कुछ साथियों के साथ मिलकर इस खतरनाक साजिश को अंजाम दिया। परिवार वालों के अनुसार, पत्नी ने राहुल को घर बुलाया और चाय में ज़हर मिलाकर पिला दिया, जिसके कुछ ही देर बाद Rahul की हालत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुँचाया, जहाँ वह गंभीर हालत में भर्ती है और डॉक्टर उसे बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
राहुल खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार ने बताया कि शादी के बाद दोनों में मनमुटाव बढ़ गया था, और हाल के दिनों में पत्नी का मायके में रहना परिवार को शक दे रहा था। आज जो घटना सामने आई, उसने इन तमाम आशंकाओं को और गहरा कर दिया है। परिजनों का यह भी कहना है कि पत्नी ने अपने प्रेमी और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर पहले से ही योजना बनाकर इस घटना को अंजाम दिया है।
मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने अस्पताल जाकर युवक के बयान दर्ज करने का प्रयास किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण बयान नहीं लिया जा सका। फिलहाल पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी और कथित साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। जाँच टीम ने घटनास्थल से चाय के गिलास और अन्य संबंधित सामग्री को भी कब्जे में ले लिया है, ताकि फॉरेंसिक जांच के द्वारा सच्चाई सामने लाई जा सके।
स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना के बाद भारी आक्रोश है और लोगों का कहना है कि प्रेम संबंधों की आड़ में पति की हत्या की इतनी बड़ी साजिश मानवता को शर्मसार करती है। परिवार न्याय की मांग कर रहा है और अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है।
फिलहाल युवक की हालत नाज़ुक बताई जा रही है और पूरा परिवार अस्पताल में उसकी जान बचाने की दुआ कर रहा है। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश दोनों को बढ़ा दिया है।
✍ रिपोर्ट : अलिक सिंह
संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
ब्यूरो प्रमुख – दैनिक आशंका बुलेटिन, सहारनपुर
📞 संपर्क : 8217554083
🛡️ सत्य | सटीकता | निर्भीक पत्रकारिता










