
निशुल्क चिकित्सा शिविर संग विधिक जागरूकता कार्यक्रम
न्याय आपके द्वार- लोक उपयोगिता समस्याओं का सुलभ औऱ त्वरित समाधान रालसा नवाचार विशेष अभियान व दिव्यांगों के अधिकारों से संबंधित विधिक जागरूकता अभियान के क्रम में श्री विक्रम सिंह भाटी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली के निर्देशन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 07.12.2025 को दिव्यांग सेवा संस्थान पाली में आयोजित किया गया,इस शिविर में मांगीलाल तंवर अधिकार मित्र द्वारा न्याय विभाग व विभिन्न जनकल्याणकारी योजना से जोड़कर उनको लाभ पहुंचाने तथा लोक उपयोगी समस्याओं का सुलभ और त्वरित समाधान अभियान के तहत लोक लोक उपयोगी सेवाओं जैसे बिजली,पानी, परिवहन, बैंकिंग,बीमा स्वास्थ्य सेवाएं भू संपदा सेवाएं, पीड़ित प्रतिकर स्कीम,पॉक्सो,कन्याभ्रूण हत्या,नॉलसा हेल्पलाइन नम्बर 15100 आदि की जानकारी अंत में न्याय आपके द्वार अभियान से सम्पर्क व हेल्प लाइन नम्बर 9119365734 नॉलसा हेल्पलाइन तथा डोर टू डोर कार्यक्रम में न्याय आपके द्वार व लोक अदालत से संबंधित पेम्पलेट्स वितरीत कर जानकारी प्रदान की। इस शिविर में दिव्यांग सेवा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष झालाराम देवासी ने अपने सम्बोधन में बताया नालासा/रालसा द्वारा चलाये जा रहे अभियान न्याय आपके द्वार आमजन के लिये बहुत उपयोगी व सार्थक सिद्ध हो रहा, दिव्यांगों के अधिकारों के तहत दिव्यांगो को अपना हक मिलता रहे। जागरूकता शिविर मे कुलदीप पवार( संस्थापक अध्यक्ष महिला सुरक्षा सहयोग समिति) स्वयं मानव सेवा के प्रति समर्पित एवं उन्होंने इस निशुल्क शिविर में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए चिकित्सकों को भगवान का दूसरा रूप बताया। सेवा के पूनित कार्य मे इएनटी विशेषज्ञ डॉ. गौरव कटारिया, फिजिशियन डॉ. भरत सेजू, सर्जन, डॉ. राजेश कुमार, दंत विशेषज्ञ डॉ. विजय बॉस, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. नारायणी मेघवाल, पैथोलॉजिस्ट डॉ. सरिता परिहार, ब्लड बैंक प्रभारी अधिकारी डॉ. मांगीलाल चौधरी फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. विकास परिहार, डा.वीरेन्द्र चौधरी,डा.गर्विता,डा.कृष्णा देवासी ने सेवाए दी।
ये रहे मौजूद – चिकित्सा शिविर मे के.सी सेनी,नृसिंग अधिकारी राजूदास वैष्णव, सिंदरू संरपंच नरेन्द्र देवासी, जोराराम देवासी बिरामी,महिला सुरक्षा सहयोगी समिति सचिव श्रीमती अचला शर्मा, वीणा जांगिड़, कमला शर्मा,मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, राधेश्याम भाटी, राजू वैष्णव आदि मौजूद रहे।अंत मे संस्थान से राजू देवासी नें आभार जताया।









