

डीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत ने सोमवार को सेफ आई सेफ फ्यूचर अभियान की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में जिला कलक्टर ने अभियान की समीक्षा कर आवश्यक कार्य प्रगति की जानकारी ली और जिले के राजकीय विद्यालयो में विद्यार्थियों की आँखों की जांच करने और अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।
गौरतलब है की जिला कलक्टर डॉ खड़गावत के निर्देशन में जिले के राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की नि:शुल्क आँखों की जांच कर चश्मे प्रदान करने के लिए ‘सेफ आई सेफ फ्यूचर’ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत जिले के विद्यार्थियों की आँखों की जांच लगातार की जा रही हैं।
इस दौरान बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहन लाल खटनावलिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नरेंद्र चौधरी सहित सभी ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।








