A2Z सभी खबर सभी जिले की

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने गरौठा विधायक को सौंपा ज्ञापन

ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्रीय मांगें प्रस्तुत

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने गरौठा विधायक को सौंपा ज्ञापन

IMG 20251212 WA0230

ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्रीय मांगें प्रस्तुत

Screenshot 20251212 193343 Facebook

अमन लेखनी समाचार/हेमन्त यादव

 

गरौठा/झाँसी। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (उ.प्र.) तहसील इकाई गरौठा द्वारा शुक्रवार को तहसील अध्यक्ष प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों को मिल रही उपेक्षा, मान्यता के अभाव, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को मुख्य रूप से उठाया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन प्रदेश के 18 मंडलों, 75 जिलों और 551 तहसीलों में सक्रिय है तथा ग्रामीण पत्रकार कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हुए भी समाज की आवाज सरकार तक पहुँचा रहे हैं। इसके बावजूद सरकारी स्तर पर उन्हें आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।

ज्ञापन में तहसील स्तर पर पत्रकार मान्यता प्रदान करने की व्यवस्था लागू करने, पत्रकार हितों की रक्षा हेतु जिला स्तरीय स्थाई समिति का गठन किए जाने,ग्रामीण पत्रकारों को आयुष्मान कार्ड और परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा दिए जाने प्रदेश स्तरीय प्रेस मान्यता समिति में एसोसिएशन को प्रतिनिधित्व दिलाए जाने,लखनऊ स्थित इंदिरा भवन में एसोसिएशन के कार्यालय हेतु स्थान उपलब्ध कराया जाने ,पत्रकारों की समस्याओं के अध्ययन व समाधान हेतु ग्रामीण पत्रकार आयोग का गठन किए जाने और समाचार संकलन के दौरान उत्पन्न विवादों की स्थिति में किसी प्राथमिकी से पहले मजिस्ट्रेटीय जांच अनिवार्य करने की मांग की गाएं

 

एसोसिएशन ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार समाज और शासन के बीच सेतु का कार्य करते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा और सम्मान प्रदेश सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। इस दौरान गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कहा कि मेरा प्रयास होगा कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय को ज्ञापन भेंटकर आप लोगों की मांगों का सर्वोच्च प्राथमिकता पर निस्तारण कराया जाए क्योंकि ग्रामीण पत्रकार ही भारत देश की पत्रकारिता का मूल आधार है।

 

*ज्ञापन देने वालों में ये रहे मौजूद*

कुंवर रामकुमार सिंह, सुनील कुमार जैन (डीकू), अनिल कुमार शर्मा, प्रदीप शर्मा (तहसील अध्यक्ष), राजीव परमार, हेमन्त यादव, कल्लू वर्मा, राजकुमार मिश्रा, सोम मिश्रा, आनंद मोहन पाठक (नगर अध्यक्ष), विनीत सोनी, कमलाकांत शर्मा, सुनील तिवारी, शैलेन्द्र सिंह (शैलू), विपिन कुमार, संजय रिछारिया, समद अली,कौशल किशोर,शौकीन खान,धर्मेंद्र सोनी,रतनदीप यादव, विवेक अग्रवाल, धर्मेंद्र सिंह (संजू परिहार), हरिश्चंद नायक, आयुष त्रिपाठी, कपिल शर्मा,योगेश मिश्रा, दिलीप सिंह परिहार ,सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!