

निवाड़ी जिले में आबकारी विभाग ने मदिरा के अवैध संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे के निर्देशानुसार तथा प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी श्री नरेंद्र प्रसाद अवस्थी के मार्गदर्शन में व्रत प्रभारी सुश्री श्रद्धा जैन के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
आबकारी विभाग की टीम ने जेरोन क्षेत्र के पथरिया खिरक में छापामार कार्रवाई कर अवैध मदिरा के संग्रहकर्ता/विक्रयकर्ता के विरुद्ध कार्यवाही की। इस दौरान 55.65 लीटर अवैध देशी एवं विदेशी मदिरा जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 27 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
उक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री दीपा मरकाम, आबकारी आरक्षक शुभम चौधरी, अवधेश अहिरवर, देवेंद्र कुमार तथा नगर सैनिक सौरभ धनकड़ सहित समस्त स्टाफ की विशेष भूमिका रही। आबकारी विभाग द्वारा आगे भी अवैध मदिरा के विरुद्ध सतत कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।









