A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और विकाससागरस्थानीय समाचार

अब सीधे कलेक्टर से शिकायत करना आसान।

सागर कलेक्टर की विशेष पहल।देखे पूरी खबर

Screenshot 2025 12 29 17 17 26 18 e307a3f9df9f380ebaf106e1dc980bb6

 

अब सीधे कलेक्टर से साझा करें अपनी समस्या
 
 कलेक्टर श्री संदीप जीआर ने और सुलभ किया प्रशासन
सागर 29 दिसंबर 2025
जिले के नागरिकों और प्रशासन के बीच की दूरी कम करने के लिए सागर कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने नई पहल की है। जनता की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए आधिकारिक संपर्क माध्यमों को और अधिक प्रभावी बनाया गया है।
कलेक्टर श्री संदीप जीआर ने हमेशा से ही स्पष्ट किया है कि आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को भी हमेशा मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।
संपर्क के आधिकारिक तरीके
सागर के नागरिक निम्नलिखित माध्यमों से कलेक्टर कार्यालय तक अपनी बात पहुँचा सकते हैं:
आधिकारिक लैंडलाइन/CUG नंबर: जिला प्रशासन के आधिकारिक नंबर मोबाइल 6269110133,
 07582-221900 (कार्यालय) पर संपर्क किया जा सकता है। नागरिक अपनी सुझाव , शिकायतें लिखित में dm-sagar@mp.gov.in पर भेज सकते हैं।
सोशल मीडिया 
सागर जिला प्रशासन के आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल- https://x.com/collectorsagar
और फेसबुक पेज – https://www.facebook.com/collectorsagar?mibextid=ZbWKwL के माध्यम से भी अपडेट प्राप्त किए जा सकते हैं।
जनसुनवाई
हर मंगलवार कलेक्ट्रेट कार्यालय में होने वाली जनसुनवाई में नागरिक कलेक्टर से प्रत्यक्ष संवाद कर सकते हैं।कलेक्टर कार्यालय द्वारा अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी से बचें और केवल आधिकारिक तौर पर जारी किए गए नंबरों पर ही भरोसा करें।
Back to top button
error: Content is protected !!