A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

खींचतान, गुटबाजी और दावेदारी के बीच भाजपा नगर मंडल कार्यकारिणी की घोषणा शीघ्र

FB IMG 1767186638665सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी की नगर मंडल कार्यकारिणी को लेकर लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक खींचतान अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती नजर आ रही है। संगठन के भीतर गुटबाजी, पदों की दावेदारी और संतुलन साधने की कवायद के चलते कार्यकारिणी की घोषणा अब तक अटकी रही। सूत्रों की मानें तो प्रदेश संगठन के हस्तक्षेप के बाद तस्वीर साफ होती दिखाई दे रही है और शीर्ष नेतृत्व की अंतिम मुहर लगते ही नगर मंडल कार्यकारिणी की सूची सार्वजनिक की जा सकती है। कार्यकारिणी में स्थान पाने के लिए कई चेहरे सक्रिय रहे, जिससे अंदरखाने सियासी तापमान लगातार बढ़ा रहा। पार्टी नेतृत्व अब आगामी राजनीतिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए संगठन को धार देने और आंतरिक असंतोष को साधने के उद्देश्य से संतुलित कार्यकारिणी के गठन की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!