गणित मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का सफल आयोजन पुरदिलनगर (हाथरस) सरस्वती विद्या मन्दिर, पुरदिलनगर, हाथरस में आयोजित गणितमेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रधानाचार्य हरीशंकर शर्मा ने सभी अतिथि व निर्णायक बन्धुओं का पटका पहना कर स्वागत किया व परिचय कराया । गणित मेला का शुभारम्भ राजीव जाखेटिया प्रबंधक SGR इंटर कॉलेज, अभिनव जाखेटिया प्रबंधक कन्या इंटर कॉलेज, सचिन दीक्षित मण्डल अध्यक्ष भाजपा, कमल जाखेटिया, राधेश्याम चैचाणी नगर संघ चालक पुरदिलनगर, राजेश कुमार चैचाणी प्रबंधक, सुरेश चन्द्र आर्य, ईशान माहेश्वरी, सुमित माथुर मंत्री बजरंग दल, राजेश कुमार प्रधानाचार्य बरसोली, श्रीनिवास सिंह प्रधानाचार्य भिसी मिर्ज़ापुर ने फीता काटकर किया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गणित एवं विज्ञान से संबंधित कार्यशील मॉडल, चार्ट, प्रयोग, वैदिक गणित प्रश्नमंच, रंगोली, पहाड़ा, उल्टी गिनती प्रतियोगिता एवं नवाचारी प्रयोग के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। भारत में गणित की उज्जवल परम्परा की प्रदर्शनी भी लगाई गई। मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों में तार्किक क्षमता, वैज्ञानिक सोच एवं प्रयोगात्मक ज्ञान का विकास करना रहा, जिसे विद्यार्थियों ने पूर्ण रूप से सिद्ध किया। प्रदर्शनी में 227 विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही। गणित मेला के संयोजक राजन सिंह ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों, शिक्षाविदों एवं गणमान्य नागरिकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की तथा विद्यालय द्वारा इस प्रकार के शैक्षिक आयोजनों को समय-समय पर कराए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। उक्त अवसर पर शिशुपाल सिंह,राकेश कुमार, हरपाल सिंह, प्रवीण कुमार, बिक्रम सिंह, अनिल कुमार, विष्णु कुमार, बेबी रानी नीरज कुशवाहा, प्रियंका देवी, शकुंतला देवी,आदि उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीशंकर शर्मा ने सभी आगंतुकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया
सागर ग्रामीण कांग्रेस का हल्लाबोल, राहुल गांधी पर हुई एफआईआर के विरोध में गरजे कांग्रेसी, भाजपा दलित समाज से नफरत करती है – सुरेंद्र चौधरी
31/08/2026
1.21 लाख छात्रों को कल मिलेगी लैपटॉप हेतु ₹25 हजार की राशि
31/08/2026
राजकीय महाविद्यालय नारनौल में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई।*
31/08/2026
लंबे समय से लापता नाबालिग बालिका को टीकमगढ जिले के बढगाव से सकुशल किया दस्तयाब
31/08/2026
महिला मोर्चा मातृशक्ति ने पुलिस कर्मियों को बांधी राखी
31/08/2026
अमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी – लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ संस्कृति विभाग द्वारा सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में किया जा रहा श्रीकृष्ण पर्व, सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाना उद्देश्यन
31/08/2026
कलेक्टर की अध्यक्षता में गरिमामय तरीके से मनाया गया “विमुक्त जाति दिवस”
31/08/2026
स्लिमना बाद समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समय पर उपचार ना मिलने से घायल महिला की मौत, परिजनों ने लगाया आरोप,
31/08/2026
हमीरपुर दिनांक: 31 अगस्त 2026 *विद्युत व्यवस्था की समीक्षा में जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी, अधिकारियों को तत्काल सुधार एवं जनशिकायतों के प्राथमिकता से निस्तारण के निर्देश* हमीरपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में विद्युत आपूर्ति, लाइन लॉस, विद्युत बुनियादी ढांचे, राजस्व वसूली तथा जनशिकायतों के निस्तारण की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति एवं पर्याप्त आंकड़ों के अभाव पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से व्यवस्था में सुधार के कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिले के सभी क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों को शीघ्र बदलने, झूलते तारों को दुरुस्त कराने तथा विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में तत्काल आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में तहसील एवं विकासखंडवार विद्युत मांग, उपलब्ध क्षमता एवं आपूर्ति की स्थिति का पर्याप्त विश्लेषण प्रस्तुत न किए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि समीक्षा बैठकों में अद्यतन, तथ्यपरक एवं विश्लेषणात्मक आंकड़ों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित किया जाए, ताकि वास्तविक स्थिति के आधार पर प्रभावी निर्णय लिए जा सकें। राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर टॉप-10 एवं टॉप-20 डिफॉल्टर्स तथा लंबे समय से लंबित बकाया प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता को राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने तथा संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्युत, जल निगम एवं जल जीवन मिशन से संबंधित जनसमस्याएं बड़ी संख्या में प्राप्त हो रही हैं। अतः संबंधित अधिशासी अभियंता एवं अधिकारी जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता न बरती जाए, बल्कि समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को दो सप्ताह के भीतर जनपद के सभी सात विकासखंडों में बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए।
31/08/2026
*एडीएम नमामि गंगे ने छिरका में जल जीवन मिशन के सी.डब्ल्यू.आर. का किया निरीक्षण, साफ-सफाई के बाद ही जलापूर्ति के निर्देश* हमीरपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) श्री विजय सिंह द्वारा मौदहा विकासखंड के ग्राम छिरका में जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित सी.डब्ल्यू.आर. (क्लियर वाटर रिजर्वायर) का औचक स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने सी.डब्ल्यू.आर. परिसर एवं जल भंडारण संरचना का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से व्यवस्था की जानकारी ली।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!