
बिहार मुंगेर साहित्य प्रहरी मुंगेर के तत्वावधान में स्थानीय जयप्रकाश उद्यान में स्मृति दिवस आयोजित हुई जिसमें कवियों सहित प्रेमियों और समाजसेवियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ रघुनाथ भगत और संचालन शिवनंदन सलिल और एतेशाम आलम ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि आईटीसी के उप प्रबंधक रेवा शंकर जी थे। विशिष्ट अतिथि गंगनिया से पधारे कई साथी सुरेश सूर्य थे कार्यक्रम की शुरुआत साहित्य पहरी के कोषाध्यक्ष ज्योति सिंह के स्वागत संबोधन से हुआ इस अवसर पर पंडित अवध भूषण मिश्रा लक्ष्मीकांत मिश्रा शमशाद सहर छंदराज रामदेव भावुक राजेश शब्बीर हसन नारायण जलान सत्येंद्र मिश्रा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई कुमार विजय गुप्ता ने तमाम पूर्व स्मरण को सुना कर उन साहित्यकारों को जीवंत कर दिया। इस अवसर पर प्रकाश नारायण, प्रोफेसर श्याम देव सिन्हा, रेवा शंकर जी, विजय पोद्दार, डॉ रघुनाथ भगत ने भी अपने विचार रखें।




