A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

खाद्य प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण, घरेलू सिलेंडर किए जब्त

FB IMG 1768013123271

FB IMG 1768013116556सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर संदीप जी आर द्वारा गठित संयुक्त जांच दल जिसमें तहसीलदार राहतगढ़ खाद्य सुरक्षा अधिकारी जिला सागर जिला नापतोल अधिकारी और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी राहतगढ़ द्वारा तहसील राहतगढ़ में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानो का निरीक्षण किया गया जिसमें खुरई तिराहा स्थित योगेश कैफे में एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक पाई पाई गई जिसका नमूना संग्रहित किया गया एवं घरेलू सिलेंडर का उपयोग करते पाए जाने पर जब्ती की गई । एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानो में निरीक्षण कर साफ स्वच्छता संबंधी दिशा निर्देश दिए गए तदोपरांत भोपाल तिराहा स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठान द्वारा लकड़ी के चूल्हे एवं भट्टी का उपयोग खाद्य पदार्थ के निर्माण हेतु पाया गया जिसमें धुएं के उचित निस्तारण हेतु चिमनी लगवाने के के निर्देश दिए इसके लिए आठ दिवस का समय प्रदान किया गया ।उसके उपरांत यदि चिमनी की व्यवस्था न की गई तो वैधानिक करवाई की जाएगी इसके उपरांत विदिशा तिराहा स्थित जमजम बिरयानी एवं डोसा स्टेशन का निरीक्षण किया गया और खाद्य सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश दिए गए डोसा स्टेशन में तय मात्रा से अधिक अजीनोमोटो का उपयोग पाया गया इसके संबंध में दिशानिर्देश दिए गए और राहतगढ़ बस स्टैंड स्थित अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया एवं घरेलू सिलेंडर के उपयोग न करने एवं स्वच्छता संबंधी निर्देश दिए गए।

Back to top button
error: Content is protected !!