
तेतुलमारी धनबाद
तेतुलमारी थाना अंतर्गत
09/01/2026 बीते रात्रि को मुदीडीह शिव मंदिर के समीप तीन से चार व्यक्तियों ने अचानक तेतूलमारी तेतुलया टांड निवासी विवेक कुमार महतो उम्र 23 वर्ष पिता विजय महतो पर हमला बोल दिया l हमलावर कुणाल कुमार उम्र 24 वर्ष पिता हरेंद्र दास, लक्ष्मण एवं तीन साथियों के साथ हमला किया l विवेक कुमार महतो अपने सैंट्रो गाड़ी नo JH10L7501 से अपने आवास की ओर जा रहे थे इसी बीच कुणाल कुमार अपने साथियो के संग हॉकी और बन्दूक से हमला कर दिया जिससे विवेक कुमार घायल हो गया उसकी स्तिथि गंभीर है l हमलावर अभद्र गालियां देते हुए मारपीट कर रहे थे और गाड़ी का शीशा भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया था और उनके गले का सोने का चैन भी छीन लिया गया पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप से विवेक कुमार बच पाया अन्यथा कुछ गंभीर घटना भी घट सकती थी फिलहाल दो व्यक्तियों कुणाल kumar एवं लक्ष्मण को गिरफ्तार कर आज दिनांक 10/01/2026 को जेल भेज दिया गया है l





