



सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * राष्ट्र के गौरव और युवाओं के शाश्वत प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जन्म जयंती (युवा दिवस 2026) के पावन अवसर पर आज समूचे प्रदेश के साथ-साथ नरयावली विधानसभा में भी योग और ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, गौर नगर (संकुल केंद्र) में आयोजित प्रदेश स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर युवाओं में राष्ट्रभक्ति और स्वास्थ्य का जोश भरा। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान विधायक प्रदीप लारिया ने उपस्थित जनसमूह और छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि, “स्वामी विवेकानंद जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने 19वीं सदी में थे। 2026 का यह युवा दिवस हमारे संकल्पों को सिद्धि तक ले जाने का वर्ष है।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सूर्य नमस्कार केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि तन और मन को अनुशासित करने वाली भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर है। विधायक लारिया ने कार्यक्रम की सार्थकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा ही राष्ट्र की असली शक्ति हैं। स्वामी जी ने जिस सशक्त भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी आज के युवाओं पर है। सामूहिक सूर्य नमस्कार के माध्यम से एकता, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया, जो एक सशक्त भारत के निर्माण की नींव है। गौर नगर संकुल केंद्र पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विधायक प्रदीप लारिया के साथ सूर्य नमस्कार की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया। “वंदे मातरम” और “स्वामी विवेकानंद अमर रहें” के नारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। यह कार्यक्रम न केवल शारीरिक ऊर्जा का प्रदर्शन था, बल्कि स्वामी जी के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र सेवा का संकल्प लेने का एक महा-अनुष्ठान सिद्ध हुआ। विधायक लारिया की उपस्थिति ने छात्रों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें अनुशासन के पथ पर चलने की प्रेरणा दी। विधायक लारिया ने इस अवसर पर संकल्प दौड़ को हरी झंडी दिखाकर बच्चों को दौड़ के लिए प्रोत्साहित किया एवं प्रमाण पत्र और ट्राॅफी वितरित की। सूर्य नमस्कार के इस अवसर पर शिक्षण संस्थान की ओर से प्रभारी प्राचार्य संजय श्रीवास्तव, ब्रजेश सिंह राय, मधु चौरसिया और चंद्रभान सिंह ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। साथ ही अंजनी जैन, सविता लारिया, सरोज जयंत, मनीषा अहिरवार, रचना जैन और कल्पना अहिरवार भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनीं। इस आयोजन में स्थानीय जनमानस और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सूर्य नमस्कार किया।












